कर्नाटक के बाद अब राजस्थान पर कांग्रेस की नजर, ‘मुफ्त’ की इन चीजों पर खेलेगी दांव, दी ये गारंटी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लगातार बीजेपी पर बढ़त बनाए हुए है. रूझानों में कांग्रेस बीजेपी से काफी आगे चल रही है. रूझानों के अनुसार, कांग्रेस की कर्नाटक में सरकार बन रही है. वोटों की गिनती जारी है. कर्नाटक के रूझानों से उत्साहित कांग्रेस का अगला निशाना राजस्थान है. कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा है ‘मॉडल स्टेट राजस्थान में गारंटी से सुरक्षित हुआ जीवन, स्वास्थ्य सुरक्षा, घर रोशन, मुफ्त राशन, जॉब और पक्की पेंशन. सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म’.

कांग्रेस ने ट्टीट कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं. कांग्रेस का साफ कहना है कि राजस्थान में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है और जनता को दी गई गारंटी से पार्टी की जीत अवश्य होगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button