यूपी के सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, धर्म आधारित रिजर्वेशन का समर्थन नहीं कर सकते, हम एक और विभाजन के लिए तैयार नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi) ने कर्नाटक ( Karnataka) में अपनी पहली चुनावी रैली में बुधवार को धर्म आधारित आरक्षण (Religion-Based Reservation) को लेकर संविधान के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला. सीएम योगी ने कहा,देश 1947 में धर्म के आधार पर बांटा गया. हम धर्म आधारित आरक्षण का समर्थन नहीं कर सकते, हम एक और विभाजन के लिए तैयार नहीं हैं.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में चुनावी सभा में यह भी दावा किया, पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ और न कोई कर्फ्यू लगाया गया.

यूपी के सीएम योगी ने यह भी दावा किया कि मजबूत “डबल इंजन सरकार” के कारण पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ.सीएम योगी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ने पीएफआई को प्रतिबंधित किया. उन्होंने चुनावी रैली के दौरान कहा, “कांग्रेस पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का तुष्टीकरण करती है और धर्म आधारित आरक्षण देती है, जो कि भारतीय संविधान के खिलाफ है.”

सीएम योगी ने कहा,देश 1947 में धर्म के आधार पर बांटा गया. हम धर्म आधारित आरक्षण का समर्थन नहीं कर सकते, हम एक और विभाजन के लिए तैयार नहीं हैं. हम तुष्टिकरण में नहीं, बल्कि सशक्तिकरण में विश्वास करते हैं.

मांड्या में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज कांग्रेस विकास की बात कर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन उनकी विकास की हकीकत क्या थी, पंचवर्षीय योजना. एक प्रोजेक्ट बनता था एक पंचवर्षीय योजना लग जाती थी. अगली पंचवर्षीय योजना में उसका शिलान्यास होता था, तीसरी में कार्यावंटन होता था. चौथी पंचवर्षीय योजना के शुरू होते ही वह प्रोजेक्ट दम तोड़ देता था और प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं होता था.

यह भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में डीआरजी के 11 जवान बलिदान

वह अन्य पिछड़ा वर्ग की 2बी श्रेणी के तहत मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का जिक्र कर रहे थे, जिसे कर्नाटक में भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंत में यह कहते हुए खत्म कर दिया कि धर्म आधारित कोटा का कोई संवैधानिक समर्थन नहीं है. 2बी को निरर्थक बनाने के बाद, कर्नाटक सरकार ने चार प्रतिशत आरक्षण को दो बराबर भागों में विभाजित कर दिया और राज्य के दो प्रमुख समुदायों, 2सी में वोक्कालिगा और 2डी श्रेणी में लिंगायतों के लिए प्रत्येक में दो प्रतिशत कोटा बढ़ा दिया.

योगी ने कहा, “भारत को 1947 में धार्मिक आधार पर विभाजित किया गया था. देश धर्म आधारित आरक्षण का समर्थन नहीं कर सकता है और हम एक और विभाजन के लिए तैयार नहीं हैं.” उन्होंने कहा कि केंद्र और कर्नाटक की भाजपा सरकारों ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया है और इस्लामी संगठन की कमर तोड़ दी है. योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है. ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा, उत्तर प्रदेश में वहां पर है सब चंगा’.

उत्तर प्रदेश के विकास और प्रगति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार – एक केंद्र में और दूसरी उनके गृह राज्य में – ने सबसे मजबूत तरीके से अपनी ताकत दिखाई है.

योगी ने कहा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ (एक भारत, महान भारत) की अवधारणा, जिसमें भाजपा विश्वास करती है, अकेले भारत को आगे ले जा सकती है, उन्होंने कहा, “हम तुष्टिकरण में नहीं, बल्कि सशक्तिकरण में विश्वास करते हैं. बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button