पीएम नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति को नमन, राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट

आज 8 मार्च 2023 को दुनियाभर में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। नारी शक्ति की दशा व दिशा पर खूब चर्चा हो रही है। जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। इस दिन महिला सशक्‍तीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं व जानी-मानी हस्तियों ने महिलाओं को लेकर विचार व्‍यक्‍त किए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर महिला शक्ति को नमन करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार अपनी विभिन्‍न योजनाओं के जरिए महिला सशक्‍तीकरण पर विशेष जोर देगी। उन्‍होंने लिखा कि भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति को आगे रखने के लिए वित्तीय समावेषण से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता जैसे कई प्रयास किए गए।

यह भी पढ़ें: देशभर में उड़ रहा होली का गुलाल, PM मोदी ने दी बधाई

इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि महिलाएं अपने ज्ञान, समर्पण और ताकत से समाज को बदलने में सक्षम हैं। उन्हें उनका लंबे समय से लंबित बकाया मिलना चाहिए। सभी को महिला दिवस की बधाई।

Related Articles

Back to top button