गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, भारत जोड़ो में खुद टूट रही पार्टी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच, गोवा में कांग्रेस (Goa Congress MLA) को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

गोवा में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिगंबर कामत (Digambar Kamat), माइकल लोबो समेत आठ विधायक अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने इन आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था।

ये 8 विधायक भाजपा में होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस।

गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक

बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में सत्ताधारी भाजपा के 20 विधायक हैं। वही, कांग्रेस के पास कुल 11 विधायक हैं। 8 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस के अब राज्य में तीन विधायक रह जाएंगे।

2024 में यूपी में BJP का मिशन 80/80, उन लोकसभा सीटों पर स्पेशल प्लान क्या है, जहां अभी नहीं लहरा रहा है भगवा

2019 में भी कांग्रेस में पड़ी थी फूट

ये पहला मौका नहीं है जब गोवा कांग्रेस में फूट पड़ी है। इससे पहले, जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। पाला बदलने वाले विधायकों में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे। हालांकि, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कावलेकर समेत 6 बागी विधायकों को हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button