फिर विवादों में घिरा सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसान आंदोलन, निहंग नवीन संधू गिरफ्तार

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इस बार भी इसकी वजह धरना प्रदर्शन में शामिल निहंग है। दरअसल, नवीन संधू नामक निहंग ने एक मजदूर की लाठी से जमकर पिटाई कर दी है, जिससे मजदूर की टांग टूट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नवीन संधू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुफ्त में मुर्गा देने से मना करने पर इस निहंग ने मजदूर की पिटाई की है।

निहंग नवीन संधू ने तोड़ दी मजदूर की टांग

इस बात की जानकारी देते हुए हरियाणा पुलिस ने बताया कि  कुंडली बॉर्डर के पास मुर्गा सप्लाई करने वाले मजदूर से किसान आंदोलन में शामिल निहंग नवीन संधू ने मारपीट की थी। नवीन संधू को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मने बताया कि आरोपी निहंग नवीन संधू पर मुर्गा बेचने के ​वाले बिहार निवासी मजदूर मनोज पासवान से मारपीट करने और उसके पैर में फ्रैक्चर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज़ की गई। पीड़ित के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास सिंघु बॉर्डर की है। जहां नवीन संधू नामक निहंग ने मजदूर से मुर्गा मांगा, जब इस मजदूर ने किसान को मुफ्त में मुर्गा देने से मना कर दिया तो इस निहंग ने मजदूर को लाठी से पीटना शुरू कर दिया और उसकी टांग तोड़ दी।

बताया जा रहा है कि नवीन संधू बाबा अमन सिंह दल का है। इस आरोपी को गिरफ्तार करके कुंडली थाने में हिरासत में रखा गया है। वहीं पीड़ित मजदूर को सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: आग की लपटों से घिरी मुंबई की 60 मंजिला इमारत, अफरा-तफरी के बीच राहत बचाव कार्य जारी

एक न्यूज पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर मनोज पासवान के 2 वीडियो भी सामने आए हैं। पहला वीडियो 39 सेकेंड का है, जो सिंघु बॉर्डर का है। जिसमें जमीन पर बैठा मनोज कहता नजर आ रहा कि कि मैं अपने रिक्शा में मुर्गे लेकर कुंडली और आसपास के गांवों में सप्लाई करने जा रहा था। रास्ते में निहंग नवीन संधू ने मुझसे मुर्गा मांगा। जब मैंने कहा कि ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि मुझे गिनकर सप्लाई मिलती है और लौटकर हिसाब देना पड़ता है तो नवीन संधू ने मारपीट शुरू कर दी। मुझे बेरहमी से मारा। टांग तोड़ दीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button