यूपी चुनाव: सवालों में घिरे कांग्रेस के चुनावी वादे, मायावती ने लगाया प्रश्नचिह्न

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा मुखिया मायावती विरोधियों पर हमला करने का कोई भी मौका छोड़ नहीं रही हैं। इसी क्रम में इस बार उन्होंने कांग्रेस द्वारा छात्राओं के लिए बीते दिन किये गए चुनावी वादों पर उंगली उठाई है। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते दिन कांग्रेस सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की घोषणा की थी। हालांकि कांग्रेस के इस बयान पर मायावती ने प्रश्नचिह्न लगाया है। इसके अलावा मायावती ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर मायावती और बीजेपी पर लगाए प्रश्नचिह्न

मायावती ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने चुनावी छलावे के तहत बीजेपी व सपा की तरह ही अनेकों प्रकार के लोक लुभावन वादे करने शुरू कर दिए हैं। जिसके तहत इस पार्टी ने यूपी में सरकार बनने पर उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की बात कही है, लेकिन मूल प्रश्न यह है कि इनपर विश्वास कौन व कैसे करे?

मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि कांग्रेस की राजस्थान व पंजाब में सरकार है तो क्या इन्होंने ऐसा कुछ वहां करके दिखाया है जो लोग उनकी बातों पर यकीन करे लें? नहीं किया है तो फिर लोग उनपर विश्वास कैसे करें? यही वजह है कि कांग्रेस व बीजेपी आदि पार्टियों के दावों व वादों के प्रति जन विश्वास की घोर कमी है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में हो रही हत्याओं पर भड़के उपराज्यपाल सिन्हा, आतंकियों को दी बड़ी चेतानवी

मायावीत ने आगे कहा कि जनता से छल व वादाखिलाफी आदि के कारण कांग्रेस के बुरे दिन चल रहे हैं। इन्हीं कुछ खास कारणों से बीजेपी के भी बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। ’अच्छे दिन’ का सपना दिखाकर लोगों पर महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि का पहाड़ तोड़ने का खामियाजा तो बीजेपी को भी भुगतना पड़ेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button