पूछताछ में पाकिस्तानी आतंकी ने किये बड़े खुलासे, कई पुराने राज का हुआ पर्दाफाश

बीते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किये गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ ने पूछताछ के दौरान कई ऐसे खुलासे किये हैं, जिनको सुनकर अधिकारियों के भी पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। दरअसल, NIA, RAW और MI द्वारा की गई पूछताछ में इस आतंकी ने बताया कि वर्ष 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट में हुए धमाकों से पहले उसने ही हाईकोर्ट की रेकी की थी। हालांकि यह साफ़ नहीं हुआ कि वह उस ब्लास्ट में शामिल था या नहीं। इसके अलावा इस पाकिस्तानी आतंकी ने कई और बड़े खुलासे किये।

पाकिस्तानी आतंकी ने खोले पुराने राज

इस आतंकी द्वारा किये गए खुलासे के अनुसार,  साल 2009 में जम्मू में बस स्टैंड पर ब्लास्ट किया था, जिसमें  3-4 लोगों की मौत हुई थी, इस पाकिस्तानी आतंकी ने बताया कि उसने यह ब्लास्ट  ISI के अफ़सर नासिर के कहने पर किया था।

इसके बाद  साल 2011 में पाकिस्तानी आतंकी ने दिल्ली हाईकोर्ट की रेकी की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट में धमाकों की गूंज सुनाई दी थी। यह धमाका करने के लिए 2 पाकिस्तानी आए थे जिसमें से एक का नाम ग़ुलाम सरवर था। इसके अलावा आतंकी ने जम्मू में सेना के पांच जवानों की बेहरहमी की हत्या करने की बात भी कबूली है। इस हत्या की घटना का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

पाकिस्तानी आतंकी ने बताया कि ISI के अफ़सर नासिर के कहने पर वह कई बार जम्मू कश्मीर में हथियार सप्लाई करने गया था।  आतंकी ने बताया कि ISI अफ़सर से बात हमेशा ई-मेल के जरिए होती थी, ईमेल में ड्राफ्ट में मेसेज छोड़ा जाता था।

आपको बता दें कि इस पाकिस्तानी आतंकी की गिरफ्तारी के बीद बीते मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि मोहम्मद अशरफ लंबे वक्त से फर्जी आईडी के साथ भारत में रह रहा था और स्लीपर सेल की तरह काम कर रहा था। इसके पास से AK-47, ग्रेनेड आदि मिले थे। उसे ISI हैंडल कर रही थी।

यह भी पढ़ें: RSS प्रमुख ने वीर सावरकर को बताया देश की एकता-अखंडता का प्रतीक, कहा- उन्हें किया गया बदनाम

स्पेशल सेल ने कहा था कि अशरफ को बांग्लादेश के रास्ते से भारत भेजा गया था। यह सिलीगुढ़ी से भारत में दाखिल हुआ था। यहां उसने शादी भी कर ली थी। स्पेशल सेल ने बताया कि उसने गाजियाबाद की किसी लड़की से शादी की थी। 40 साल का यह शख्स दिल्ली-एनसीआर में पीर-मौलाना बनकर झाड़ फूंक का काम भी करता था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button