ड्रग्स पार्टीः एनसीबी ने आर्यन खान के साथी श्रेयस नायर पर कसा शिकंजा, शुरू हुई पूछताछ

बीते दिन फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अब आर्यन खान के मित्र श्रेयस नायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। श्रेयस नायर को आर्यन के मोबाइल चैटिंग के आधार पर हिरासत में लेकर एनसीबी टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है। एनसीबी इस मामले में पूछताछ के बाद श्रेयस नायर को भी गिरफ्तार कर सकती है।

आर्यन खान से मिली थी श्रेयस की जानकारी

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एनसीबी ने ड्रग्स पार्टी मामले में रविवार को पहले आर्यन खान, मुनमुन धामेचा और अरबाज मर्चेंट को साढ़े चार घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। उसके बाद देर शाम तक पांच अन्य लोगों को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें आर्यन खान, अरबाज मर्चंट और मुनमुन धामेचा को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सोमवार तक (एक दिन) की हिरासत में भेज दिया।

आर्यन सहित तीनों आरोपितों की रात एनसीबी दफ्तर में कटी। इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि श्रेयस नायर हिरासत में है। उसे भी पूछताछ के बाद एनसीबी गिरफ्तार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर घटना को लेकर उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान, यूपी को बताया नया जम्मू-कश्मीर

आर्यन खान से पूछताछ के दौरान एनसीबी को श्रेयस नायर के नाम का पता चला। इसलिए रविवार रात में एनसीबी टीम ने बांद्रा, अंधेरी में लोखंडवाला, जोगेश्वरी में कई ठिकानों पर छापेमारी की और श्रेयस नायर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। एनसीबी टीम आज फिर आर्यन, अरबाज मर्चंट और मुनमुन धामेचा को कोर्ट में पेश करेगी। इसके साथ ही एनसीबी टीम इस मामले के अन्य आरोपितों- नुपूर सारिका, इस्मित सिंह, मोहक जायस्वाल, विक्रांत चौकेर और गोमित चोप्रा को भी कोर्ट में पेश करेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button