विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश प्रभारी से की मुलाकात

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी और विधानसभा अध्यक्ष के बीच राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार की ओर से दिए गए त्यागपत्र के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी प्राप्त की। दुष्यंत गौतम ने 26 सितंबर को महिला मोर्चा की ओर से ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती की व्यवस्थाओं के लिए विधानसभा अध्यक्ष की सराहना की। प्रदेश प्रभारी ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।

Related Articles

Back to top button