बुर्के वाली महिलाओं ने बीच सड़क पर हिंदू लड़कियों को पहनाया हिजाब, हिन्दू संगठन ने जताया विरोध

महाराष्ट्र के नागपुर में एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं और युवकों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ​इस समूह में बुर्का पहने महिलाएं हिंदू लड़कियों को हिजाब पहनना सिखा रही थीं, जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिससे विवाद पैदा हो गया।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि सड़क पर हिंदू लड़कियों को हिजाब पहना रही बुर्के में मुस्लिम लड़कियां कुछ मुस्लिम लड़कों के साथ आई थीं। स्थानीय लोगों ने हिंदू लड़कियों को हिजाब पहनना सिखाने का विरोध किया, तो लड़के भाग गए और वहां मौजूद बुर्का-पहने महिलाएं बहस करने लगीं। हिंदू संगठन ने इसे तालिबानीकरण की कोशिश बताया है। हालांकि, वीडियो में हिजाब पहने नजर आ रही हिंदू लड़कियों को यह कहते हुए देखा गया कि उन्होंने अपनी मर्जी से हिजाब पहन रखा है।

पुलिस के सूचना के अनुसार, सवेरे की सैर पर कुछ पुरुषों ने कथित तौर पर तीन महिलाओं को पर्चे बांटते और लड़कियों से हिजाब पहनने का आग्रह करते देखा। इसके बाद, उनके बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। इन महिलाओं की उम्र 20-25 साल के बीच है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि महिलाओं और उनके माता-पिता ने लिखित माफी मांगी है और कहा है कि उनका इरादा धार्मिक घृणा को बढ़ावा देने का नहीं था।

Related Articles

Back to top button