सीपी श्रीवास्तव ने जवाहर भवन में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के 39वां महाधिवेषन में निर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।

एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को ’’ जवाहर भवन’’ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (लखनऊ) ऋृचा पाण्डेय के नेतृत्व में बनारस से आए नवनिर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधांषु शर्मा, उपाध्यक्ष हेमन्त गूजर, महामंत्री जेपी पाण्डेय, लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव महामंत्री आलोक राम (लखनऊ) का फूल मालाओं, मिष्ठान के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, पूर्व वित सचिव मुकेश सक्सेना, फेडरेशन मिनिस्टीरियल के जिलाध्यक्ष राजीव जायसवाल सहित कई संगठन के कर्मचारी नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button