गली में मगरमच्छ देख लोगों के उड़े होश, चिल्लाकर भागे लोग

हरिद्वार। रिहायशी इलाके की गली में मंगलवार रात को मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बामुश्किल मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के राजलोक कॉलोनी का है। यहां रात को करीब 10 बजे मगरमच्छ दिखा था। मगरमच्छ को सड़क पर देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। इस कारण मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में टीम को समय लगा।

Related Articles

Back to top button