बीजेपी विधायक ने खोल दी अपनी ही पार्टी की पोल, तृणमूल कांग्रेस को हुआ बड़ा फ़ायदा

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बंगाल चुनाव के बाद मुकुल रॉय सहित कई बड़े नेता बीजेपी का साथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में एक दिग्गज नेता का नाम और शामिल हो गया है। बिष्णुपुर से बीजेपी के विधायक तन्मय घोष सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी

तन्मय घोष ने कहा कि बीजेपी प्रतिशोध की राजनीति करती है। वे केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके बंगाल के लोगों के अधिकार को छीनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी राजनेताओं से आग्रह करता हूं कि जन कल्याण के लिए सीएम ममता बनर्जी का समर्थन करें।

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि ममता बनर्जी के विकास कार्य से प्रेरित होकर बिष्णुपुर से विधायक तन्मय घोष तृणमूल परिवार में शामिल हो गए। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।

घोष का पार्टी में स्वागत करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने कहा कि बीजेपी चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस से बदला लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हम  बीजेपी से राजनीतिक रूप से लड़ेंगे। वह पश्चिम बंगाल के लोगों को कमतर दिखाने की कोशिश कर रही है। बसु ने कहा कि बीजेपी के कई नेता तृणमूल के संपर्क में हैं।

बसु ने दावा किया कि त्रिपुरा के  बीजेपी विधायक भी तृणमूल के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी त्रिपुरा में कदम रखेंगी, तो सुनामी आएगी। उस राज्य के भाजपा नेता इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं। बसु ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व में त्रिपुरा खौफ की घाटी में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़ें: काबुल में शुरू हुई फिलस्तीन-इजरायल जैसी जंग, लगातार हो रहे धमाकों से दहशत में लोग

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की प्रचंड जीत के बाद मुकुल रॉय और अन्य कई नेता बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए हैं। तन्मय घोष पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मार्च में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले, घोष तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर शहर के अध्यक्ष और स्थानीय नगर निकाय के पार्षद भी थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button