अब चारधाम यात्रा खोलने के लिए महिलाओं ने भी खोला मोर्चा

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा को शुरू करने की मांग को लेकर बामणी गांव की महिलाओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। रविवार को बदरीश संघर्ष समिति की ओर से चल रहे क्रमिक अनशन में महिलाओं ने मोर्चा सम्भला, वहीं स्थानीय लोगों को धाम में दर्शनों की अनुमति की मांग को लेकर एक सितम्बर से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।।

चारधाम की यात्रा शुरू करने की मांग पर बदरीनाथ धाम में स्थानीय लोगों का क्रमिक अनशन रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। दसवें दिन बामणी गांव की सरिता रावत, संगीता मेहता, सरिता मेहता, जयवंती मेहता, सविता मेहता, बनिता मेहता सहित छह महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठीं।

Related Articles

Back to top button