संघ स्वयंसेवकों ने कोरोना से परिवार के मुखिया को खोने वाली बहनों से बंधवाई बांधी

नैनीताल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जनपद के दूरस्थ बेतालघाट क्षेत्र में रक्षा बंधन पर अनूठी मिशाल पेश की। इस त्योहार पर खंड कार्यवाह दीप रिखाड़ी के साथ अन्य पदाधिकारी स्वयंसेवकों ने कोरोना काल में अपने पारिवारिक मुखिया को खो चुके परिवारों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और घर की महिलाओं से राखी बंधवाकर उन्हें हरसंभव मदद देने का संकल्प लिया।

इस दौरान घर के मुखिया को कोरोना में खोने वाली महिलाओं की आंखें नम नजर आईं। साथ ही कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियो को भी रक्षा सूत्र बांधे गए। इस अवसर पर खंड सम्पर्क प्रमुख आनंद बधानी, प्रचार प्रमुख नवीन कश्मीरा, धर्म जागरण प्रमुख संजय कश्मीरा, भाजयुमो अध्यक्ष मनोज पडलिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीन पडलिया व धीरज महरा, मंडल कार्यवाह हरेंद्र महरा, मिलन प्रमुख राकेश आर्य, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप बोहरा, ग्राम प्रधान भूवन महरा, हेम जोशी सहित अन्य स्वयं सेवक शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button