चुनाव में 60 सीटों से अधिक जीतेगी भाजपाः भट्ट

हरिद्वार। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा आज हरिद्वार पहुंची। सप्तऋषि चुंगी पर हरिद्वार के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजय भट्ट ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझे दी है आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से और जनता के आशीर्वाद से इस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर ऐसा लग रहा है कि 2022 में अब की बार 60 पार का संकल्प बड़े अंतर के साथ पूरा होने जा रहा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी ताकत के साथ लगना होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। इसके आधार पर भाजपा 2020 में सत्ता में वापसी करेगी। उसके बाद वीआईपी घाट पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि अजय भट्ट जैसे जमीन से जुड़े नेता को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।

जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़, भाजपा जिला महामंत्री और यात्रा के संयोजक तिवारी भाजपा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, तरुण नैय्यर, संजीव त्यागी, दिनेश पांडे, विकल राठी, अन्नू कक्कड, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, राकेश राजपूत, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, संजना शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, विनीत जाली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button