इंदिरानगर के सभी वार्डों की पानी की टंकियां साफ करवाए सरकार

लखनऊ दिन शनिवार इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी तथा महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने संयुक्त बयान देते हुए बताया कि बरसात के दिनों में पानी को लेकर तथा उफनाते सीवर से तमाम प्रकार की बीमारिया अपने पैर पसारने शुरू कर दी है इसके मद्देनजर महासमिति ने नगर आयुक्त से मांग की है इंदिरा नगर परीक्षेत्र के सभी वार्डों में जलकल विभाग द्वारा स्थापित पानी की टंकियों को तुरंत साफ करवाने, जरूरी दवा डलवाने ,पानी के लीकेज ठीक करवाने तथा महत्वपूर्ण यह है कि बरसात के दिनों में तेजी से मेन सीवर उफनाने से मलिन बस्तियों में तथा आवास विकास कालोनियों में गंदे पानी से होने वाले जलभराव को गंभीरता से लिया जाए जिससे बरसात से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। महासमिति ने उच्च लेवल पर पर शिकायत भी करता आया है।

Related Articles

Back to top button