कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल लाया गया था।

डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती करने के बाद उपचार शुरू कर दिया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अचानक से जमीन पर गिरे थे और बेहोश हो गये थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

 त्यागी ने आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस भी की थी। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।

Related Articles

Back to top button