योगी सरकार की अनोखी पहल, 44 पदक विजेताओं के खाते में भेजी गई पुरस्कार राशि

खेल संघों के माध्यम से प्राप्त राष्ट्रीय चैम्पियनशिपों के सीनियर, जूनियर व सब-जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश के 44 पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश की योगी सरकार की ओर से दी जाने वाली पुरस्कार राशि उनके खाते में भेज दी गयी है। यह राशि प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कार स्वरूप दी जाती है।

44 पदक विजेताओं को दी गयी पुरस्कार राशि

शुक्रवार को प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश 44 पदक विजेता खिलाड़ियों के खाते में पैसे भेज दिये गये हैं। ये खिलाड़ी विभिन्न खेलों से संबंूधित हैं। उम्मीद है कि आगे भी ये खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़े: दिल्ली कैपिटल्स ने लांच की टीम की नई जर्सी, अलग अंदाज में नजर आंएगे खिलाड़ी

उन्होंने बताया कि इसमें मुजफ्फरनगर के वुशू चैंपियनशीप में रजत, 18वीं जूनियर में स्वर्ण जीतने वाले अलंकार सैनी को 85 हजार रुपये की राशि दी गयी है। इसी तरह मिलन चपराणा ने 26वीं सीने वुशू चैंपियन शिलांग में कांस्य, 25वीं सीनियर नेशनल वुशू में स्वर्ण और 24वीं सीनियर नेशनल में कांस्य जीता था। उन्हें कुल दो लाख की राशि दी गयी है।  

Related Articles

Back to top button