पाकिस्तान में पबजी पर ब्लॉक करने की मिलती है खौफनाक सजा…

पाकिस्तान से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसको सुनने के बाद पबजी खेलने वाले कई युवा कभी किसी को ब्लॉक नहीं करेंगे। दरअसल, यहां एक नाबालिग को पबजी में एक युवक को ब्लॉक करने की खौफनाक सजा मिली है। आरोपितों ने नाबालिग के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान में घटी खौफनाक घटना

मिली जानकारी के अनुसार,  यह मामला पाकिस्तान के लाहौर में स्थित रायविंद इकाले का है। यहां रहने वाले नाबालिग को आरोपियों ने 13 जनवरी को अगवा किया था। वहां से वे लोग नाबालिग को नानकाना साहिब ले गए। आरोपियों ने पहले उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को पीड़ित की लाश शेखपुरा से बरामद हुई थी।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर रैली हिंसा के आरोपी ने हाईटेक दिल्ली पुलिस को फिर दी चुनौती,मिला नया टास्क

काफी जांच पड़ताल के बाद पुलिस इन आरोपियों तक पहुंच सकी। गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि पीड़ित ने उनके एक दोस्त को PUBG पर ब्लॉक कर दिया था। आरोपितों का DNA सैम्पल जाँच के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button