शादी के पहले सेक्स करते पकड़ा गया कपल, मिली 77 बेंतों की सजा

इंडोनेशिया में इस्लामिक कानूनों का उल्लंघन करने पर गे कपल को 77 बेंत मारने की सजा दी गई है। इन दोनों की उम्र 27 और 29 साल है। बड़ी संख्या में लोगों के सामने इन्हें सजा दी गई।

सजा पाए कपल ने की थी ये गलती

पुलिस अध्यक्ष हेरू त्रिविजकारू ने बताया कि इन दोनों को नवम्बर में गिरफ्तार किया गया था। दोनों अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाए गए थे।

दरअसल, पहले इन्हें अलग-अलग 80 बेंतों की सजा सुनाई गई थी लेकिन इन्हें तीन बेंत कम पड़ी क्योंकि दोनों पहले ही तीन महीने की सजा जेल में काट चुके थे। सजा के दौरान एक युवक की मां अपने बेटे को तकलीफ में देखकर बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने उठाया किसान आंदोलन का मुद्दा, जो बाइडेन से की बड़ी मांग

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के आचे प्रांत में इस्लामी कानून शरिया लागू है जिसके तहत शादी से पहले सेक्स दंडनीय अपराध है।

Related Articles

Back to top button