श्रीराम मंदिर के लिए देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर ने समर्पित किया 51 लाख

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन ने 51 लाख का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा है। मंदिर के पीठाधीश्वर ने खुले मन से राम मंदिर निर्माण के लिए देशवासियों से दान देने की अपील की है।

शुक्रवार को शक्ति पीठ मंदिर देवीपाटन के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में श्री राम काज के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन की तरफ से 51लाख रुपए का चेक समर्पित किया गया है। इसके अलावा गोरक्षनाथ मंदिर गोरखपुर के द्वारा भी एक करोड़ का चेक समर्पित किया गया है।

यह भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उद्यमी राजेश गुप्ता ने दिए 11 लाख

देवीपाटन पीठाधीश्वर ने अपील करते हुए कहा कि राम काज के लिए सभी के लिए सुनहरा अवसर है, सभी खुले मन से अपने समर्थ के मुताबिक धन समर्पित करें। श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सभी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें।

Related Articles

Back to top button