हिन्दू वाहिनी ने आप सांसद को दी जलाकर जान से मार देने की धमकी….

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी किसी और ने नहीं बल्कि हिन्दू वाहिनी ने ही दी है। बताया जा रहा है कि हिन्दू वाहिनी ने आप सांसद संजय सिंह को जिंदा जलाकर जान से मारने की धमकी दी है।

आप सांसद को मिली जान से मारने की धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को आप सांसद संजय सिंह जी के सहयोगी के फोन पर एक शख्स ने 7288088088 नंबर से फोन कर कहा कि मैं हिंदू वाहिनी से बोल रहा हूँ, संजय सिंह को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दूंगा।

इस घटना के बाद आप सांसद संजय सिंह जी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसी धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं, इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं। जला दो, या मार दो’ जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाता रहूंगा।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच किसान संगठनों में पड़ी फूट, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये कायरतापूर्ण हरकत है। उन्होंने कहा कि ऐसे ओछे कृत्य से हम पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आम आदमी पार्टी गरीबों-मजलूमों के हक में हमेशा आवाज उठाती है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। इन कायराना हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button