राहत: अब कानपुर से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी तक चलेगी

कानपुर। कानपुर से मुम्बई जाने वाले ट्रेन के यात्रियों के लिये राहत की खबर आई है। खबरों के मुताबिक सेंट्रल स्टेशन से मुंबई जाने वाले यात्री अब परेशान नहीं होंगे। रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज होते हुए एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। राहत: अब कानपुर से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी तक चलेगी।

भारत के पास आ गया ऐसा मिसाइल, हवा में ही नेस्तानाबूत हो जाएगा दुश्मन का हमला

राहत: अब कानपुर से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी तक चलेगी

जानकारों के मुताबिक इस ट्रेन का शेड्यूल एक जनवरी तक ही था। अब यह साप्ताहिक गाड़ी 29 जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन विशेष तौर पर कोरोना काल में मुंबई में फंसे लोगों को लाने के लिए शुरू की गई थी। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि यात्रियों के लोड के मद्देनजर रेलवे ने कानपुर से एलटीटी के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का विस्तार कर दिया गया है।

रेड बिकिनी में कंगना ने शेयर की पोस्ट, तो ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस से पूछ लिया ये सवाल

जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन 29 जनवरी तक हर शुक्रवार कानपुर सेंट्रल से 15.45 बजे चलकर फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन दिन दोपहर 14.55 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इसी तरह 04152 एलटीटी हर सप्ताह शनिवार को 16.55 बजे चलकर इसी रास्ते से कानपुर सेंट्रल पर रविवार दोपहर 15.25 बजे पहंचेगी। कानपुर से प्रयागराज के रास्ते मुंबई की ओर जाने वाली यह इकलौती गाड़ी है। अन्य ट्रेनें झांसी, भोपाल के रास्ते मुंबई को जाती हैं। पीआरओ के मुताबिक ट्रैफिक लोड पर्याप्त होने के नाते सेवा विस्तार दिया गया है। राहत: अब कानपुर से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button