बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी को बताया दुनिया का सबसे कन्फ्यूज नेता, बोला बड़ा हमला

कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा जारी विरोध प्रदर्शन ने अब राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। अभी तक जहां कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस आन्दोलन को हथियार बनाकर बीजेपी और केंद्र की सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर बराबर हमला बोले हुए थे। वहीं, अब बीजेपी ने उनके इन हमलों पर पलटवार किया है। दरअसल, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जबरदस्त हमला बोला है।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर इस तरह किया पलटवार

बीजेपी सांसद बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता हैं। उनको कृषि कानून की जानकारी नहीं है। कृषि कानून देश के सभी राज्यों ने स्वीकार कर लिया, कांग्रेस की पंजाब सरकार को छोड़कर। बीजेपी व केन्द्र सरकार सबकी बातें सुनने को तैयार है।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल किसानों में भ्रम फैलाकर भड़काने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दोगुना करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान के नाम पर जो आंदोलन कर रहे हैं वह सरकार के साथ बात नहीं करना चाहते। एमएसपी जैसे थी वैसी ही रहेगी। सरकार बिचौलियों को हटाकर किसानों को धान का एमएसपी मूल्य दे रही है। मैं भी किसान का बेटा हूं। मुझे मालूम है कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित सभी बीजेपी शासित राज्य किसानों की धान की खरीद एमएसपी पर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शेहला रशीद के पिता ने खोला राज, कहा- देशद्रोह के लिए बेटी को विदेशों से आता है फंड

इस दौरान हैदराबाद निकाय चुनाव को लेकर भी सांसद मनोज तिवारी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर छोटा-बड़ा चुनाव गंभीरता व पूरी ताकत से लड़ती है। चुनाव पार्टी के लिए जनता की सेवा करने व उनके जीवन में खुशहाली लाने का अवसर प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button