
-
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर पंडित दीनदयाल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल की प्रतिमाओं पर दीप जलाकर हुआ अभियान का आगाज़
-
पीएम के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान, सीएम ने कहा- दुनिया में मजबूत हुई नए भारत की पहचान
-
विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी बोले- नए भारत के शिल्पकार हैं प्रधानमंत्री मोदी, यूपी की 25 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रेरणा स्थल पर मौजूद विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट भी बांटी।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में चैरिटेबल ब्लड सेंटर का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- ‘खत्म हो चुका है इंसेफेलाइटिस’
करोड़ों दीप सकारात्मक ऊर्जा के साथ जल रहे
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की, साथ ही विश्वकर्मा पूजा पर भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश विकसित भारत के सपने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम के जन्मदिन पर देशभर में करोड़ों दीये सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ जलाए जा रहे हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के साथ-साथ प्रदेश के कई महत्वपूर्ण स्थलों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। उन्होंने अभियान से जुड़े कर्मयोगी कार्यकर्ताओं, योजनाओं के लाभार्थियों और आम नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया।
प्रदेश की 25 करोड़ जनता पीएम मोदी के साथ
सीएम योगी ने कहा कि यह दिन भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती भी है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का रचयिता बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए भारत का निर्माता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने अपनी एक नई पहचान गढ़ी है और नए भारत का साक्षात्कार हो रहा है।

समाज के हर वर्ग को इस बदलाव पर गर्व महसूस हो सकता है। भारत आज नई पहचान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी नेतृत्व के साथ आगे बढ़ता देश बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री को देश की विकास यात्रा के अगुवा के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. लाल जी निर्मल, विधान परिषद सदस्य डॉ. अविनाश सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- सत्ता का मद न चढ़े किसी पर, मर्यादा जरूरी, लोकायुक्त समारोह से सीएम योगी का बड़ा बयान



