विदेशों में भी होगी ‘टॉक्सिक’ की धमाकेदार एंट्री, अमेरिका में इतने हजार स्क्रीन्स पर रिलीज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। यश की फिल्मों को लेकर हमेशा से ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिलता रहा है।  इससे पहले उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में शानदार कमाई की थी। अब उसी उम्मीद के साथ ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी फैंस और ट्रेड एनालिस्ट्स दोनों ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- फिर बढ़ सकती है  ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट, 15 अगस्त पर  ‘लाहौर 1947’ से होगा महामुकाबला

ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

हाल ही में फिल्म का करीब साढ़े चार मिनट लंबा ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर पर आ रहे रिएक्शन्स को देखकर साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है और शुरुआती रिस्पॉन्स पूरी तरह सकारात्मक रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि, यह ट्रेलर फिल्म की रिलीज से पहले माहौल बनाने में पूरी तरह कामयाब रहा है।

 हिंदी बेल्ट में भी उम्मीदें

फिल्म से जुड़े जानकारों का कहना है कि, जहां दक्षिण भारत में ‘टॉक्सिक’ का जलवा देखने को मिलना तय माना जा रहा है। वहीं हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी यह फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है।

Toxic Movie

दरअसल, यश ने ‘केजीएफ’ सीरीज के जरिए हिंदी दर्शकों के बीच पहले ही अपनी मजबूत पहचान बना ली है, जिसका सीधा फायदा ‘टॉक्सिक’ को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अमेरिका में बड़े पैमाने पर होगी रिलीज

फिल्म से जुड़ी सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर यह है कि, इसे विदेशों में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकेले अमेरिका में ही ‘टॉक्सिक’ को करीब 2000 स्क्रीन्स पर उतारा जा सकता है। अगर यह योजना सफल होती है, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए विदेशी बाजार में एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है। ट्रेड जगत में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि, इतने बड़े पैमाने पर रिलीज मिलने से फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन भी बेहतरीन रह सकता है, जो भारतीय फिल्मों के लिए एक नई मिसाल कायम कर सकता है।

रिलीज में बचे हैं सिर्फ दो हफ्ते

फिल्म की रिलीज को लेकर अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इसकी रिलीज में महज दो हफ्तों का समय बचा है। मेकर्स की योजना इस फिल्म को पांच से अधिक भाषाओं में एक साथ रिलीज करने की है। ‘टॉक्सिक’ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेज भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। फिल्म को 26 अगस्त से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि दर्शकों की उम्मीदों पर फिल्म कितनी खरी उतरती है।

 दमदार कास्ट

‘टॉक्सिक’ की कास्ट को लेकर भी शुरू से ही खासी चर्चा रही है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जो अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जानी जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि, इस फिल्म में यश एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे। वे इस फिल्म में दादा, पिता और बेटे तीनों भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जो उनके करियर के लिए एक बड़ी चुनौती और नया प्रयोग दोनों माना जा रहा है।

यश के अलावा फिल्म में कई बड़े नाम शामिल हैं। इसमें नयनतारा, रुक्मिणी वशिष्ठ, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियां अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इतने बड़े स्टार कास्ट के चलते भी फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया जा रहा है।

 1000 करोड़ कमाई की उम्मीद

‘टॉक्सिक’ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उसके बजट और संभावित कमाई को लेकर हो रही है। इस फिल्म को बनाने में करीब 600 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट खर्च किया गया है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है। हालांकि फिल्म की कमाई को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘टॉक्सिक’ आसानी से 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

Toxic Movie

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रिलीज के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन आखिर किस दिशा में जाता है। अगर मेकर्स की योजना के मुताबिक, फिल्म को अमेरिका और अन्य देशों में बड़े पैमाने पर स्क्रीन्स मिलती हैं, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए विदेशी बाजार में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। साथ ही, यश की स्टार पावर और फिल्म की दमदार स्टारकास्ट को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि ‘टॉक्सिक’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि समीक्षकों की कसौटी पर भी खरी उतर सकती है।

फिलहाल फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पर फैंस की नजर टिकी हुई है।  26 अगस्त को होने वाली रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अगर फिल्म अपनी उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो यह न सिर्फ यश के करियर बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

 

इसे भी पढ़ें- रॉकिंग स्टार यश ने फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग शुरू की

Related Articles

Back to top button