लखनऊ में अब मात्र 15 रुपए में मिलेगा खाना, इस समिति ने शुरू की सेवा

लखनऊ। राजधानी के सदर बाजार कैंट स्थित छावनी जनरल अस्पताल चौराहे के पास जनकल्याण सेवार्थ समिति (पंजी.) द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को जन-जन की भूख मिटाने के उद्देश्य से भोजन के व्यवस्था के लिए स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल पर बहुत ही कम दरों (15/-) पर जन-जन को भोजन वितरित करने का कार्य किया गया। गुरुवार को इस स्टॉल पर छोले चावल का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें- 11 महीने बाद फिर लखनऊ लौटे तरुण गाबा, संभाली पुलिस कमिश्नर की कमान

अलग होगा हर दिन का मेन्यू

PublicWelfareServiceCommittee

इस कार्य में समिति के अध्यक्ष राजेश कनौजिया का प्रमुख योगदान रहा। उन्होंने ही इस सेवा का सुचारू रूप से संचालन किया। राजेश  ने बताया कि, हर दिन भोजन बदल-बदल कर वितरित किया जाएगा। जैसे कि, कभी कढ़ी चावल, कभी राजमा चावल, कभी छोले चावल, तो कभी सोयाबीन चावल रहेगा।

बेहद नेक कार्य- प्रमोद

स्टॉल का उद्घाटन छावनी परिषद लखनऊ के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा एवं छावनी परिषद की पूर्व पार्षद डॉ. रंजीता शर्मा ने किया। प्रमोद शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति को अपना आशीर्वाद दिया और कहा, समिति द्वारा बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है। आज के दौर में भी आमजन को सस्ती दरों पर भोजन की व्यवस्था करना बहुत उत्तम कार्य है।

उक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष धीरज सिंह, मंत्री मनोज गुप्ता, सचिव वीरेंद्र मिश्रा, राकेश शर्मा, शिव शंकर प्रजापति आदि क्षेत्रीय सम्मानित जन उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- लखनऊ मेट्रो में शुरू हुई NCMC कार्ड सुविधा, हर सफर पर मिलेगी 10% की छूट

Related Articles

Back to top button