ई-वोटिंग, डिविडेंड और टैक्सेशन से जुड़ी जानकारियां देगा रिलायंस का AGM Digital Assistant

  • 19 जून होगी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं वार्षिक आम बैठक 

  • 44 लाख से अधिक शेयरधारकों को मिलेगी 24×7 सहायता

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) ने अपनी 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) से पूर्व शेयरधारकों की सुविधा के लिए WhatsApp आधारित AGM Digital Assistant को सक्रिय कर दिया है। यह सुविधा लगातार छठे वर्ष उपलब्ध कराई जा रही है। इसके जरिए 44 लाख से अधिक शेयरधारक AGM से जुड़ी जानकारियां, दस्तावेज़, मतदान प्रक्रिया और सहायता सेवाओं तक सीधे अपने मोबाइल से पहुंच सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- रिपोर्ट: रिलायंस और ओआरएफ के प्रयास से बदला ग्रामीण जीवन, सुधरी व्यवस्था

मोबाइल में सेव करें ये ख़ास  नंबर

कंपनी ने AGM Digital Assistant को WhatsApp नंबर +91 79771 11111 पर उपलब्ध कराया है। शेयरधारकों को बस यह नंबर अपने मोबाइल में सेव करके WhatsApp पर “Hi” लिखकर भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट का मेन्यू खुल जाएगा, जहां से वे AGM से जुड़ी तमाम सेवाओं और सूचनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं वार्षिक आम बैठक 19 जून दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से JioEvents प्लेटफॉर्म पर संपन्न होगी। रिलायंस ने यह डिजिटल पहल वर्ष 2020 में AGM से जुड़े सवालों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने के इरादे से शुरू की थी।

एक ही मंच पर मिलेंगी सभी अहम जानकारी

कंपनी का दावा है कि, AGM के लिए समर्पित WhatsApp चैटबॉट सेवा आरंभ करने वाली वह भारत की पहली कंपनी है और 2026 में यह सेवा छठे वर्ष भी जारी है। WhatsApp आधारित यह डिजिटल असिस्टेंट शेयरधारकों को AGM से जुड़ी लगभग सभी अहम जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है।

इसके जरिए AGM की तारीख व समय, बैठक में शामिल होने की प्रक्रिया, रिमोट ई-वोटिंग, Insta Poll, लाभांश (Dividend), कराधान (Taxation), जरूरी दस्तावेज़, उपयोगी लिंक और अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQs) के जवाब मिल सकते हैं।

इसके अलावा शेयरधारक AGM के दौरान अपने प्रश्न भेजने, दस्तावेज़ डाउनलोड करने और विभिन्न प्रक्रियाओं को समझने में भी इस चैटबॉट की मदद ले सकेंगे।

AGM Digital Assistant का उपयोग करना बेहद आसान, इसके लिए शेयरधारकों को इस सरल चरणों का पालन करना होगा।

  • अपने मोबाइल में +91 79771 11111 नंबर सेव करें।
  • WhatsApp खोलकर इस नंबर पर चैट विंडो पर जाएं।
  • “Hi” लिखकर संदेश भेजें।
  • स्क्रीन पर आए मेन्यू में से अपनी जरूरत का विकल्प चुनें।
  • AGM, ई-वोटिंग, Insta Poll, डिविडेंड, टैक्सेशन, दस्तावेज़ और सहायता सेवाओं की जानकारी पाएं।

कंपनी के मुताबिक पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है और शेयरधारकों को किसी अलग वेबसाइट या हेल्पलाइन पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। चैटबॉट के जरिए शेयरधारक समर्पित AGM सपोर्ट ईमेल और रजिस्ट्रार हेल्पडेस्क की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। यह सेवा 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहेगी और AGM की समाप्ति तक सक्रिय बनी रहेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार कंपनी के कुल 44,21,289 शेयरधारक हैं। ऐसे में यह डिजिटल मंच बड़ी संख्या में निवेशकों को AGM प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी और जरूरी जानकारी पाने में मददगार साबित होगा।

AGM Digital Assistant को Jio Haptik ने तैयार किया है, जो रिलायंस समूह की सहायक कंपनी है और इंटेलिजेंट वर्चुअल असिस्टेंट्स के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है। कंपनी के अनुसार यह पहल उसकी डिजिटल एंगेजमेंट रणनीति का अहम हिस्सा है, जिसका मकसद शेयरधारकों की भागीदारी को और अधिक सरल, पारदर्शी व सुलभ बनाना है

 

इसे भी पढ़ें-  4.40 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में रिलायंस जियो लगातार नंबर वन

Related Articles

Back to top button