डिंपल कपाड़िया बर्थडे: प्यार, शादी, अलगाव और फिर आखिरी वक्त में राजेश खन्ना का साथ

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी होती हैं जो अपनी अदाकारी, आकर्षक व्यक्तित्व और अलग अंदाज के लिए सदाबहार याद की जाती हैं। इनमें से एक नाम है डिंपल कपाड़िया। मात्र 16 साल की उम्र में फिल्म ‘बॉबी’ से डेब्यू करने वाली डिंपल ने ऐसा अभिनय किया कि हर कोई उनका कायल हो गया। राजेश खन्ना के साथ स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री ने न सिर्फ युवा पीढ़ी को दीवाना बनाया, बल्कि फिल्म को भी सुपरहिट बना दिया। अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स, ग्रेसफुल स्टाइल और बोल्ड पर्सनैलिटी के दम पर डिंपल कपाड़िया ने दर्शकों के दिलों पर राज किया।

आज भी उनकी क्लासिक सुंदरता और सशक्त अभिनय लोगों को आकर्षित करता है। हालांकि, उनकी फिल्मी जर्नी जितनी चर्चित रही, उनकी पर्सनल लाइफ और लव स्टोरी उससे कहीं ज्यादा सुर्खियों में रही।

Dimple Kapadia

8 जून को अपना 69वां जन्मदिन मना रहीं डिंपल कपाड़िया की लव लाइफ में खुशियां, दर्द, अलगाव और फिर दोबारा साथ आने की कहानी शामिल है। आइए उनके जीवन की इन अनछुई बातों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

राजेश खन्ना से पहली मुलाकात और शादी  

1970 के दशक में राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार थे।  ‘काका’ के नाम से मशहूर राजेश खन्ना हर युवती के दिल की धड़कन थे। ठीक उसी समय डिंपल कपाड़िया एक किशोरी के रूप में बड़ी हो रही थीं। साल 1973 में जब डिंपल सिर्फ 16 साल की थीं, तब उन्होंने खुद से 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी कर दी।

यह खबर पूरे देश में सनसनी फैलाने वाली थी। दोनों की पहली मुलाकात अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। राजेश खन्ना उस समय क्लब के किसी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में आए हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिंपल को देखते ही राजेश खन्ना उनकी खूबसूरती और मासूमियत पर फिदा हो गए।

पहली नजर का प्यार कहें या फिर किस्मत का खेल, दोनों के बीच दोस्ती पनपी और जल्द ही यह दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। करीब तीन साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। शादी के बाद डिंपल कपाड़िया घर संभालने लगीं। इस दंपति को दो बेटियां हुईं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। दोनों बेटियां आज खुद बॉलीवुड और शोबिज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। ट्विंकल खन्ना सफल लेखिका और अभिनेत्री हैं, जबकि रिंकी खन्ना भी फिल्मों से जुड़ी रहीं। शुरू के कुछ साल इस रिश्ते में खुशियां छाई रहीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे।

रिश्ते में दरार 

कुछ वर्षों बाद राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते में तनाव आ गया। पारिवारिक और व्यक्तिगत मतभेद इतने गहरे हो गए कि डिंपल ने अपनी दोनों छोटी बेटियों को साथ लेकर घर छोड़ दिया। हालांकि, उन्होंने कभी कानूनी रूप से तलाक नहीं लिया। दोनों का रिश्ता अलग-अलग रहने के बावजूद वैवाहिक बंधन में बंधा रहा।

डिंपल कपाड़िया ने इस दौरान अपनी फिल्मी करियर पर पूरा फोकस किया और कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। राजेश खन्ना के करियर में उतार-चढ़ाव आए, लेकिन डिंपल हमेशा अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखने में कामयाब रहीं।

Dimple Kapadia

अलग रहने के दौरान भी दोनों के बीच कभी-कभी संपर्क बना रहा। साल 2012 में जब राजेश खन्ना कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, तब डिंपल कपाड़िया उनके पास लौट आईं। उन्होंने बीमार पति की देखभाल की और उनके अंतिम दिनों में साथ निभाया। राजेश खन्ना के निधन के बाद डिंपल ने शोक में डूबे परिवार को संभाला। यह दौर उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन था।

सनी देओल के साथ रिलेशनशिप

जब डिंपल राजेश खन्ना से अलग रह रही थीं, तब उनकी जिंदगी में एक नया नाम आया था सनी देओल। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी पॉपुलर रही। ‘अर्जुन’, ‘मंजिल-मंजिल’, ‘आग का गोला’, ‘गुनाह’ और ‘नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को आकर्षित किया।

ऑफ स्क्रीन भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती और बाद में रिलेशनशिप की खबरें आम हो गईं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स और मैगजीन कवर स्टोरीज में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रहीं। सनी देओल की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अमृता सिंह ने भी एक इंटरव्यू में इस रिलेशनशिप की पुष्टि की थी।

हर कदम पर साथ रहे सन्नी देओल

अमृता ने कहा था कि, दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और काफी खुश हैं। यह बयान उस समय काफी चर्चित हुआ था। सनी देओल ने डिंपल के मुश्किल वक्त में हमेशा उनका साथ दिया। खासतौर पर साल 2009 में जब डिंपल की छोटी बहन सिंपल कपाड़िया का निधन हो गया, तब सनी देओल उनके साथ मजबूती से खड़े रहे और परिवार को संभालने में मदद की। इस दौरान दोनों की सीक्रेट मैरिज की अफवाहें भी उड़ी। हालांकि, इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय तक बात होती रही।

Dimple Kapadia

डिंपल कपाड़िया की कहानी सिर्फ लव स्टोरी तक सीमित नहीं है। वे एक मजबूत, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महिला के उदाहरण हैं। राजेश खन्ना के साथ अलगाव के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी को संभाला, बेटियों को अच्छा भविष्य दिया और फिल्मों में अपनी जगह बनाए रखी।

‘रुद्राक्ष’, ‘लखनवी लैंड’ जैसी फिल्मों में उन्होंने परिपक्व अभिनय का नमूना पेश किया। आज 69 साल की उम्र में भी डिंपल कपाड़िया अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी बेटियां ट्विंकल और रिंकी अपनी मां की ताकत और सौंदर्य को विरासत में पाई हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर यामी गौतम धर और नेहा धूपिया ने की दिल्ली के महिला आयोग से बातचीत

Related Articles

Back to top button