जियो ने अप्रैल 2026 में पूर्वी यूपी में मचाई धूम, सबसे अधिक उपभोक्ता जोड़कर कायम रखी बादशाहत

लखनऊI  रिलायंस जियो उत्तर प्रदेश पूर्व में हर महीने सबसे अधिक उपभोक्ता जोड़कर लगातार अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहा हैI अप्रैल 2026 में भी जियो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में 4 लाख से अधिक नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े। ये आकड़े ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने हाल ही में जारी किये हैं I जियो अप्रैल में भी 4.13 करोड़ से भी अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं यूपी पूर्वी में पहले स्थान पर रहा।

इसे भी पढ़ें- रिपोर्ट: रिलायंस और ओआरएफ के प्रयास से बदला ग्रामीण जीवन, सुधरी व्यवस्था

बीएसएनएल ने गवाएं उपभोक्ता

दूसरी तरफ एयरटेल ने करीब 2.43 लाख और वोडाफोन आइडिया ने मात्र 1.99 लाख नए उपभोक्ता जोड़े, जबकि बीएसएनएल को इस महीने 5 हजार से अधिक उपभोक्ता गंवाने पड़े।

JIO

आपको बता दें कि, पूर्वी यूपी में कुल 11.03 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं, जिनमें 37 प्रतिशत से अधिक जियो का इस्तेमाल करते हैं।    वायरलेस होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी जियो एयरफाइबर ने अपनी तूफानी रफ्तार जारी रखी है।

जियो एयर फाइबर ने भी बनाई बढ़त

अप्रैल 2026 में जियो एयरफाइबर ने पूर्वी यूपी में 29 हजार से ज्यादा नए कनेक्शन दिए और कुल 10.46 लाख कनेक्शनों के साथ क्षेत्र में नंबर-1 बना हुआ है। क्षेत्र में कुल 12.88 लाख वायरलेस होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन हैं। जियो एयरफाइबर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की चुनौतियों से निपटते हुए उन इलाकों में हाई-स्पीड वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध करा रहा है जहां पारंपरिक फाइबर-टू-द-होम (FTTH) बिछाना मुश्किल होता है।

 

इसे भी पढ़ें-  4.40 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में रिलायंस जियो लगातार नंबर वन

Related Articles

Back to top button