चुनौतीपूर्ण समय में बेहतर नेतृत्व करने वाले जिलाधिकारियों को मिला सम्मान

  • फेम इंडिया द्वारा “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वेक्षण का प्राथमिक परिणाम

नई दिल्ली। भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में जिलाधिकारी की भूमिका बेहद अहम होती है। डीएम एक ऐसा अधिकारी होता है, जिसके पास आम लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का पवार होता है। हालांकि, विकास कार्यों में कई संस्थाओं और व्यक्तियों का योगदान होता है, लेकिन सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर उनका लाभ जनता तक  पहुंचाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी पर ही होती है।

इसे भी पढ़ें- यूपी में पैठ बना रहा जियो भारत, लाइव क्रिकेट और फ्री साउंड बॉक्स फीचर की वजह से बना पहली पसंद

जन-जन तक पहुंचाईं योजनाएं

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं और नीतियों को धरातल पर उतारकर जन-जन तक पहुंचाने काम जिला प्रशासन को करना होता है। ऐसे में डीएम की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हालांकि, इस पूरी व्यवस्था में जिलाधिकारी केवल प्रशासन संभालने वाले अधिकारी नहीं होते, बल्कि वे कुशल प्रबंधन, बेहतर योजना और संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण भी पेश करते हैं।

एक सक्षम और जिम्मेदार जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करता है कि, सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रहे।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए फेम इंडिया ने अपने विशेष अंक “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” के जरिए देश के उन जिलाधिकारियों के कार्यों और उपलब्धियों को सामने लाने की कोशिश की है, जिन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतरीन प्रशासन, नवाचार और जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

10 प्रमुख मानदंडों पर हुआ सर्वे

एक जिम्मेदार और सकारात्मक मीडिया संस्थान के तौर फेम इंडिया की यह पहल उन डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स और डिप्टी कमिश्नर्स को सम्मान और पहचान देने के उद्देश्य से की गई है, जो देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

भारत के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन करने के लिए फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट के साथ मिलकर व्यापक सर्वे किया है। सर्वे के दौरान विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन लोकप्रिय जिलाधिकारियों का चयन किया गया है, जिन्होंने अपने कार्यों से विशेष पहचान बनाई है।

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किया जा रहा यह सर्वे 10 प्रमुख मानदंडों पर आधारित है, जिनमें  उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता,  प्रभावी गवर्नेंस,  दूरदर्शिता और नवाचार,  जवाबदेह कार्यशैली, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल,  संवेदनशीलता और गंभीरता,  व्यवहार कुशलता, जनसंपर्क और संवाद क्षमता, विकासोन्मुख सोच शामिल है। प्रारंभिक परिणाम में लगभग 100 अधिकारियों को चुना गया है, जिनमें से कुछ चुनिंदा अधिकारियों को इस पत्रिका में स्थान दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

1- अंजनी कुमार सिंह (मैनपुरी)
2- अस्मिता लाल (बागपत)
3- अविनाश सिंह (बरेली)
4- राजेंद्र पेंसिया (संभल)
5- रविन्द्र कुमार (आजमगढ़)
6- विजय कुमार सिंह (मेरठ)
7- विशाख जी अय्यर (लखनऊ)
8- सत्येंद्र कुमार (वाराणसी)

असम

1- अनामिका तिवारी (मोरीगांव)
2- बिक्रम कैरी (डिब्रूगढ़)
3- सुमित सत्तावन (तिनसुकिया)
4- स्वप्नील पॉल (कामरूप मेट्रोपॉलिटन)

उत्तराखंड

1- नितिन सिंह भदौरिया (ऊधम सिंह नगर)
2- प्रशांत आर्य (उत्तरकाशी)
3- मयूर दीक्षित (हरिद्वार)
4- ललित मोहन रयाल (नैनीताल)
5- विशाल मिश्रा (रुद्रप्रयाग)

आंध्र प्रदेश

1- ए. तमीम अंसारिया (गुंटूर)
2- जी. लक्ष्मीश (एनटीआर जिला)
3- डीके बालाजी (कृष्णा)

ओडिशा

1- अमृत रुतुराज (खोरधा)
2- दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे (कटक)
3- वी. कीर्ति वासन (गंजाम)
4- सुभंकर मोहापात्र (सुंदरगढ़)

कर्नाटक

1- जगदीश जी (बेंगलुरु अर्बन)
2- दर्शन एच वी (दक्षिण कन्नड़)
3- स्वरूपा टीके (उडुपी)

केरल

1- अनु कुमारी (तिरुवनंतपुरम)
2- जी. प्रियंका (कोच्चि)
3- प्रेम कृष्णन एस (पथानमथिट्टा)

तेलंगाना

1- मिक्किलिनेनी मनु चौधरी (मेदचल-मल्काजगिरी)
2- हरिचंदना दासरी (हैदराबाद)
3- सी. नारायण रेड्डी (रंगारेड्डी)

छत्तीसगढ़

1- गौरव कुमार सिंह (रायपुर)
2- दिव्या उमेश मिश्रा (बालोद)
3- संबित मिश्रा (बीजापुर)

झारखंड

1- आदित्य रंजन (धनबाद)
2- दिनेश कुमार यादव (गढ़वा)
3- मंजूनाथ भजन्त्री (रांची)
4- रवि आनंद (जामताड़ा)
5- आर. रोनिता (खूंटी)
6- हेमंत सती (साहिबगंज)

तमिलनाडु

1- डी. स्नेहा (कांचीपुरम)
2- पवनकुमार जी गिरियप्पनवार (कोयंबटूर)
3- रश्मि सिद्धार्थ जागड़े (चेन्नई)

त्रिपुरा

1- चांदनी चंद्रन (नॉर्थ त्रिपुरा)
2- रिंकू लाथर (गोमती)
3- विशाल कुमार (वेस्ट त्रिपुरा)

प. बंगाल

1- पी. दीपप प्रिया (हावड़ा)
2- पोन्नामबलम एस (पश्चिम बर्धमान)
3- हरिशंकर पैनिकर (दार्जिलिंग)
4- शिल्पा गौरसिरिया (उत्तर 24 परगना)

पंजाब

1- आशिका जैन (होशियारपुर)
2- कोमल मित्तल (मोहाली)
3- दीपशिखा शर्मा (फिरोजपुर)
4- हिमांशु अग्रवाल (जालंधर)

बिहार

1-आनंद शर्मा (मधुबनी)
2- उदिता सिंह (रोहतास)
3- दीपेश कुमार (सहरसा)
4- डॉ. थियागराजन एस.एम. (पटना)
5- वैभव श्रीवास्तव (सारण)
6- विवेक रंजन मैत्रेय (सीवान)
7- शशांक शुभंकर (गया)
8- सुब्रत कुमार सेन (मुजफ्फरपुर)

मणिपुर

1- धरुन कुमार एस (चुराचंदपुर)
2- मयांग्लाम्बम राजकुमार (इम्फाल वेस्ट)

मध्य प्रदेश

1- कौशलेंद्र विक्रम सिंह (भोपाल)
2- रजनी सिंह (नरसिंहपुर)
3- राघवेंद्र सिंह (जबलपुर)
4- सतीश कुमार एस (सतना)
5- शिवम वर्मा (इंदौर)

हिमाचल प्रदेश

1- अनुपम कश्यप (शिमला)
2- अपूर्व देवगन (मंडी)
3- गंधर्वा राठौड़ (हमीरपुर)
4- मनमोहन शर्मा (सोलन)
5- हेमराज बैरवा (कांगड़ा)

महाराष्ट्र

1- अमोल जगन्नाथ येडगे (कोल्हापुर)
2- आयुष प्रसाद (नासिक)
3- जितेंद्र डूडी (पुणे)
4- किशन नारायणराव जावले (रायगढ़)
5- सौरभ कटियार (मुंबई उपनगरीय)

राजस्थान

1- अंकित (डूंगरपुर)
2- अलोक रंजन (चित्तौड़गढ़)
3- अरुण गर्ग (झुंझुनूं)
4- जितेंद्र कुमार सोनी (जयपुर)
5- टीना डाबी (बाड़मेर)
6- मुकुल शर्मा (सीकर)

हरियाणा

1- अजय कुमार (गुरुग्राम)
2- आयुष सिन्हा (फरीदाबाद)
3- नेहा सिंह (सोनीपत)
4- सतपाल शर्मा (पंचकुला)

मेघालय

1- अभिनव कुमार सिंह (वेस्ट जयंतिया)
2- विभोर अग्रवाल (वेस्ट गारो हिल्स)
3- रोसेटा मैरी कुर्बाह (ईस्ट खासी हिल्स)

एजीएमयूटी कैडर

1- अंकित यादव (नॉर्थ गोआ)
2- लक्ष्य सिंघल (दक्षिण दिल्ली)
3- मेकला चैतन्य प्रसाद (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली)
4- विशाखा यादव (कुरुंग कुमे, अरुणाचल)
5- सलोनी राय (उधमपुर/ उत्तरी दिल्ली)
6- सनी कुमार सिंह (नई दिल्ली)

 

इसे भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर वर्षगांठ: अब भारत बदल चुका है, छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ता भी नहीं-धामी

Related Articles

Back to top button