यूपी में पैठ बना रहा जियो भारत, लाइव क्रिकेट और फ्री साउंड बॉक्स फीचर की वजह से बना पहली पसंद

लखनऊI उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में जियो भारत अपनी विशेषताओं के कारण आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों में बहुत तेज़ी से पैठ बना रहा हैI क्रिकेट के बढ़ते क्रेज़ और आसान डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाओं के कारण जियो भारत कुछ ही महीनों में यूपी में लोगों की पहली पसंद बन गया है I

इसे भी पढ़ें-  4.40 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में रिलायंस जियो लगातार नंबर वन

साथ में मिलता है साउंड बॉक्स

प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं के के लिए यह सस्ता 4G फोन अब महज बातचीत का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि मनोरंजन और बैंकिंग का एक सशक्त केंद्र बन गया है। इस डिवाइस के जरिए यूजर्स लाइव क्रिकेट, मनपसंद संगीत और सैकड़ों टीवी चैनलों का आनंद उठा रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव व्यापारियों के जीवन में आया हैI फोन में मौजूद साउंड पे सुविधा ने यूपीआई ट्रांजेक्शन को बेहद आसान बना दिया है। अब भुगतान प्राप्त होने पर फोन खुद बोलकर उसकी पुष्टि करता है, जिससे दुकानदारों को अलग से महंगा साउंड बॉक्स रखने या उसका हर महीने किराया भरने की जरूरत खत्म हो गई है।

सेफ्टी शील्ड फीचर भी है

इसके साथ ही फ़ोन का सेफ्टी शील्ड फीचर इसे बाकी और डिवाइसों के मुक़ाबले और अधिक उपयोगी बनाता है I इतनी कम कीमत में कोई और फ़ोन ये फीचर नहीं उपलब्ध कराता, जिससे अभिवावक अपने बच्चों, व्यापारी अपने सहायकों अथवा संस्थान जैसे अस्पताल, छोटी कंपनियां, स्कूल अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पे नज़र रख सकते हैं और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैंI

यूजर्स को देता है कई आजादी

ये फीचर यूजर्स को आजादी देता है कि, वे तय कर सकें कि फोन पर कौन कॉल कर सकता है और किसे कॉल किया जा सकता है। इससे न केवल फोन के गलत इस्तेमाल की संभावना शून्य हो जाती है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। तकनीकी रूप से उन्नत यह फोन जियो भारत कंपेनियन एप के माध्यम से यूजर की लाइव लोकेशन साझा करने, स्पैम कॉल्स को रोकने और बैटरी व एप्स के उपयोग की निगरानी करने में भी सक्षम है।

एक ही डिवाइस में मनोरंजन, सुरक्षित संचार और आसान भुगतान जैसी खूबियां देकर जियो भारत उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में भी अपनी पहुंच तेजी से बढ़ा रहा है। छोटे व्यापारी से लेकर युवा तक यह फोन अपने पास रख रहे हैं, क्योंकि ये न सिर्फ किफायती है बल्कि सुविधाजनक भी है

 

इसे भी पढ़ें- पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, US राजदूत सर्जियो गोर बोले- ट्रेड डील पर जल्द होगा हस्ताक्षर

Related Articles

Back to top button