पुष्पा 2 और जवान के रिकॉर्ड चकनाचूर, ‘धुरंधर 2’ की दूसरे दिन की कमाई से दुनिया चौंकी

भारतीय सिनेमा के इतिहास कई बार ऐसी फिल्में आती हैं, जो बॉक्स ऑफिस के समीकरणों को पूरी तरह बदल कर रख देती हैं। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक्शन स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ द रिवेंज इस समय ठीक यही काम कर रही है। रिलीज के महज 48 घंटों के भीतर इस फिल्म ने जो सुनामी पैदा की है, उसने न केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ की बड़ी फिल्मों के सिंहासन को भी हिला दिया है। महज दो दिनों में 200 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होकर ‘धुरंधर 2′ ने साबित कर दिया है कि एक दमदार कहानी और पावर-पैक परफॉर्मेंस का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनने के साथ-साथ यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर’ की रेस में शामिल हो गई है।

इसे भी पढ़ें- धुरंधर 2’की आंधी में उड़े पद्मावत और सिंबा के रिकॉर्ड, रणवीर सिंह ने रचा इतिहास

 पहले ही दिन रचे कई कीर्तिमान

‘धुरंधर 2’ को लेकर जो हाइप दिसंबर 2025 से बनी हुई थी, वह रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में तब्दील हो गई। फिल्म के सफर की शुरुआत ही रिकॉर्ड-तोड़ रही। पेड प्रीव्यू के जरिए फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही 43 करोड़ रुपये की मोटी कमाई कर ली थी, लेकिन असली धमाका ऑफिशियल रिलीज के पहले दिन हुआ।

Ranveer

फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। यह पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई जिसने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इस शुरुआत ने साफ कर दिया था कि आदित्य धर का निर्देशन और रणवीर सिंह का अभिनय दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह सफल रहा है।

 200 करोड़ क्लब में शाही एंट्री

फिल्म की रफ्तार दूसरे दिन भी कम नहीं हुई। ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 80.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 226.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

महज दो दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक स्वप्निल उपलब्धि है। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ रणवीर सिंह के फिल्मी करियर की अब तक की सबसे सफल और सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म को मिल रहे सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ और क्रिटिक्स की सराहना ने इसे लंबी रेस का घोड़ा बना दिया है।

 टूटे ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ के रिकॉर्ड 

‘धुरंधर 2’ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि, इसने उन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं जिन्हें बॉक्स ऑफिस का किंग माना जाता था। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने हिंदी बेल्ट और साउथ में जो बादशाहत कायम की थी, उसे रणवीर सिंह की फिल्म ने कड़ी चुनौती दी है।’पुष्पा 2′ के हिंदी वर्जन ने अपने दूसरे दिन 56.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसे ‘धुरंधर 2’ ने बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, शाहरुख खान की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’, जिसने अपने दूसरे दिन 46.23 करोड़ रुपये जुटाए थे, वह भी ‘धुरंधर 2’ की तुलना में काफी पीछे रह गई है। आंकड़ों को देखें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने इन दोनों दिग्गज फिल्मों की दूसरे दिन की कमाई से लगभग दोगुनी कमाई की है, जो फिल्म की अविश्वसनीय सफलता को दर्शाता है।

 टॉप 3 में बनाई जगह

फिल्म का जादू सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ का परचम लहरा रहा है। फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक कुल 240 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। इस शानदार वैश्विक प्रदर्शन के साथ ही ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

इस फिल्म ने प्रभास की बहुचर्चित फिल्म ‘द राजा साब’ के दो दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208.38 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से है, जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ बहुत जल्द कई और वैश्विक रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लेगी।

 अंत तक बंधें रखती है दर्शकों को

‘धुरंधर 2’ की सफलता के पीछे आदित्य धर का विजन और रणवीर सिंह का समर्पण मुख्य कारण माना जा रहा है। एक एक्शन स्पाई थ्रिलर के रूप में फिल्म में जो स्केल और ट्रीटमेंट दिया गया है, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड स्कोर और रणवीर सिंह का ‘इंटेंस’ अवतार दर्शकों को रोमांचित कर रहा है।

फिल्म की कहानी और इसके ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ न केवल एक सीक्वल के तौर पर सफल रही है, बल्कि इसने बॉलीवुड में स्पाई-यूनिवर्स के लिए एक नया मानक तय कर दिया है।

  क्या बनेगा 1000 करोड़ का रिकॉर्ड?

रिलीज के केवल दो दिनों में जो प्रदर्शन ‘धुरंधर 2’ ने किया है, उसे देखते हुए फिल्म उद्योग के जानकारों का अनुमान है कि यह फिल्म बहुत जल्द 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। यदि फिल्म इसी गति से चलती रही, तो यह 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली अगली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है। आने वाले वर्किंग डेज यानी सोमवार से गुरुवार फिल्म के भविष्य और इसके लाइफटाइम कलेक्शन की दिशा तय करेंगे, लेकिन फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का राज कायम है।

 

इसे भी पढ़ें- ‘शोले’ से सौ गुना शानदार है ‘धुरंधर 2’, राम गोपाल वर्मा के रिव्यू से इंडस्ट्री में खलबली

Related Articles

Back to top button