
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर उसी जॉनर में वापसी कर रहे हैं, जिसमें उन्हें दशकों से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। हम बात कर रहे हैं उनकी हॉरर कॉमेडी की। जी हां अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
इसे भी पढ़ें- रोहित शेट्टी का बड़ा धमाका: ‘गोलमाल 5’ में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ दिखेगी जबरदस्त भिड़ंत
इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी लंबे समय बाद फिर से पर्दे पर साथ लौट रही है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को लेकर न केवल अक्षय के फैंस, बल्कि आम दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं। इसका कारण फिल्म का पूरा सेटअप है, जो फैंस को अक्षय की पुरानी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘भूल भुलैया’ की याद दिला रहा है।

अक्षय कुमार के लिए पिछला कुछ समय करियर के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। ‘ओएमजी 2’ उनकी आखिरी क्लीन सक्सेस मानी जाती है। इसके बाद से ही अक्षय अपनी अगली बड़ी हिट की तलाश में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि उनकी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था, लेकिन भारी बजट के कारण वह फिल्म व्यावसायिक रूप से घाटे का सौदा साबित हुई थी। यही कारण है कि अब सबकी निगाहें ‘भूत बंगला’ पर टिकी हैं। यह फिल्म बड़े स्केल पर तो बनाई गई है, लेकिन इसका बजट बहुत नियंत्रित रखा गया है, जो अक्षय के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
सेफ जाने में आने के लिए करना होगा इतना कलेक्शन
फिल्म के आर्थिक पहलुओं पर गौर करें तो अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री के गलियारों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ को बनाने में लगभग करीब 120 करोड़ रुपये की लागत आई है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में अभिनेता के साथ-साथ निर्माता की भूमिका भी निभाई है, जिसके चलते उन्होंने फिल्म के लिए कोई भारी-भरकम फीस नहीं ली है। बस वे मुनाफे में हिस्सा लेंगे।
दरअसल, किसी भी फिल्म की सफलता उसके बजट और कमाई के अनुपात पर निर्भर करती है। 120 करोड़ रुपये के बजट को देखते हुए, ‘भूत बंगला’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहले सेफ ज़ोन में आने के लिए कम से कम 120 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना होगा। यदि फिल्म यह लक्ष्य हासिल कर लेती है, तो इसकी 100 फीसदी रिकवरी सुनिश्चित हो जाएगी।
धमाल मचाती है अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी
वहीं, यदि फिल्म को क्लीन हिट का दर्जा हासिल करना है, तो इसे अपनी लागत का कम से कम 100 प्रतिशत रिटर्न देना होगा। इसका मतलब है कि फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 240 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना होगा। हालांकि, मौजूदा बाजार और हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के ट्रेंड को देखें तो 240 करोड़ का आंकड़ा छूना एक बड़ी चुनौती होगा।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आई है, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा है। ‘भूत बंगला’ का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया है। अगर फिल्म को दर्शकों का अच्छा वर्ड-ऑफ-माउथ मिलता है, तो 120 करोड़ नेट का टारगेट हासिल करना फिल्म के लिए बेहद आसान हो जाएगा।
View this post on Instagram
अक्षय के लिए यह फिल्म केवल एक और प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करती है, तो इसे प्लस रेटिंग मिलेगी और यह अक्षय कुमार के करियर की नई शुरुआत के रूप में गिनी जाएगी। फिलहाल, सभी की नजरें 10 अप्रैल की रिलीज डेट पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि क्या खिलाड़ी कुमार फिर से बॉक्स ऑफिस का अपना खोया हुआ ताज वापस पा सकेंगे।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले बिस्तर गीला कर देती हैं ट्विंकल! अक्षय कुमार ने टीवी शो में खोला पत्नी के गुस्से का मजेदार राज



