अयोध्या दौरे पर सीएम योगी, हनुमानगढ़ी व श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे की शुरुआत संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की।

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की तथा श्रीराम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे की शुरुआत संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्ध जीवन की प्रार्थना की।

हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद मुख्यमंत्री श्रीराम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन कर आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगे की योजनाओं की जानकारी दी।

संतों से मुलाकात कर जाना हालचाल
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने सबसे पहले महंत प्रेमदास जी महाराज से भेंट की और इसके बाद अन्य संतों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button