
आज 27 फरवरी यानी इस शुक्रवार को OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार एंटरटेनमेंट का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें साइकोलॉजिकल थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, मिस्ट्री, इमोशनल सोशल स्टोरी और मॉन्स्टर एक्शन जैसी विविध जॉनर शामिल हैं। हिंदी, मलयालम, बंगाली, तमिल, मराठी और इंटरनेशनल कंटेंट से भरपूर यह लाइनअप हर मूड के लिए कुछ न कुछ ऑफर कर रही है। अगर आप वीकेंड को बिंज-वॉचिंग के साथ धमाकेदार बनाना चाहते हैं, तो ये नई रिलीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। आप इन्हें अकेले या फैमिली के साथ देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ का बड़ा ऐलान, OTT नहीं, अप्रैल 2026 में सीधे सिनेमाघरों में मचेगा तहलका
आपको बता दें कि वर्तमान समय में ओटीटी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी हाई-क्वालिटी कंटेंट उपलब्ध हो रहे हैं। साथ ही ये घर बैठे अपने हिसाब से एंटरटेनमेंट का साधन है। यहां हर शुक्रवार को फ़िल्में और वेबसीरिज स्ट्रीम होती हैं। आइए जानते हैं इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली प्रमुख फ़िल्में और सीरिज।
एक्यूज्ड
अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित यह हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। वे डॉ. गीतिका सेन के किरदार में हैं, जो लंदन में एक प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट हैं। उनकी परफेक्ट जिंदगी तब उलट-पुलट हो जाती है जब सेक्सुअल मिसकंडक्ट के गंभीर आरोप लगते हैं। अनाम शिकायतें जांच में बदल जाती हैं। उनके साथ उनकी पार्टनर डॉ. मीरा (प्रतिभा रांटा) भी दबाव में हैं और जांच का सामना कर रही हैं।

फिल्म में विश्वास, संदेह, सार्वजनिक जांच और आरोपों के व्यक्तिगत-व्यावसायिक प्रभाव को गहराई से दिखाया गया है। मजबूत परफॉर्मेंस, संयमित लेकिन प्रभावशाली कहानी के साथ यह एक विचारोत्तेजक ड्रामा है, जो सोशल मुद्दों पर बातचीत शुरू करती है। लगभग 1 घंटा 47 मिनट की यह UA रेटेड फिल्म Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। थ्रिलर और सोशल ड्रामा पसंद करने वालों के लिए शानदार विकल्प।
सीक्रेट स्टोरीज: रोज़लिन
यह मलयालम भाषा की साइकोलॉजिकल मिस्ट्री सीरीज है। इसे सुमेश नंदकुमार ने डायरेक्ट किया है और जीतू जोसेफ ने प्रेजेंट किया है। कहानी 17 साल की रोज़लिन (संजना दीपू) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हरे आंखों वाले एक रहस्यमयी आदमी के बुरे सपने आते हैं। जब सपनों जैसा ही कोई शख्स असल जिंदगी में उसके सामने आता है, तो सपने और हकीकत के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है। सीरीज में ट्विस्ट, हॉरर, सस्पेंस और इमोशनल डेप्थ का शानदार मिश्रण है। मीना, विनीत और अन्य कलाकारों की मजबूत परफॉर्मेंस इसे और रोचक बनाती है। मूल मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी डब में उपलब्ध। ये जियो हॉटस्टार पर आज स्ट्रीम हो गई है। माइंड-बेंडिंग थ्रिलर फैंस के लिए परफेक्ट।
अबार प्रोलॉय 2
लोकप्रिय बंगाली क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘अबार प्रोलॉय’ का दूसरा सीजन ज्यादा एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस के साथ लौटा है। सास्वत चटर्जी स्पेशल क्राइम ब्रांच ऑफिसर अनिमेष दत्ता के रोल में हैं, जो एक बड़ी चोरी और खतरनाक क्रिमिनल ग्रुप का सामना करते हैं। तेज रफ्तार कहानी, स्मार्ट पुलिस वर्क और गहरे किरदारों के साथ यह सीजन पहले से भी ज्यादा मजेदार है। इन्वेस्टिगेटिव प्रोसीजरियल पसंद करने वालों के लिए बेस्ट सीरिज है। ये सीरिज जी5 पर देखने को मिलेगी।
थडयम
1999 में तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुईं क्रूर मिडनाइट मर्डर्स से प्रेरित यह तमिल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। कहानी एसआई अथियामन (समुथिरकानी, अपनी पहली वेब सीरीज में) के इर्द-गिर्द है, जो एक नए ऑफिसर के तौर पर जांच शुरू करता है और मर्डर्स के पीछे एक डरावना सेरेमोनियल पैटर्न ढूंढता है। मिस्ट्री, एक्शन, सस्पेंस और इमोशन से भरी यह सीरीज ग्रिट्टी रियलिज्म और टेंशन से भरपूर है। शिवदा समेत मजबूत कलाकारों की टीम है। ये सीरिज मूल तमिल में ZEE5 पर आ स्ट्रीम हो गई। क्राइम थ्रिलर देखने के शौकीनों के ये सीरिज जरूर देखनी चाहिए।
क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम
हेमंत धोमे द्वारा निर्देशित यह दिल छू लेने वाली मराठी सोशल ड्रामा फिल्म है। सचिन खेडेकर प्रिंसिपल दिनकर शिर्के के रोल में हैं, जो एक मराठी-मीडियम स्कूल को बंद होने से बचाने के लिए पुराने स्टूडेंट्स से फिर जुड़ते हैं। कहानी क्षेत्रीय भाषा की शिक्षा, सांस्कृतिक पहचान और कॉर्पोरेट इंग्लिश-मीडियम स्कूलों के बढ़ते प्रभाव के बीच संघर्ष दिखाती है। 2026 में थिएटरिकल रन के बाद अब OTT पर आई यह इमोशनल और इंस्पायरिंग फिल्म। ZEE5 पर मराठी में स्ट्रीम हो रही है। फैमिली वॉच या मीनिंगफुल स्टोरी चाहने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
मोनार्क: लिगेसी ऑफ मॉन्स्टर्स सीजन 2
मॉन्स्टरवर्स की यह 10-एपिसोड सीरीज सीजन 1 के क्लिफहैंगर से आगे बढ़ती है, जहां स्कल आइलैंड पर फोकस है। कर्ट रसेल और वायट रसेल ली शॉ के रूप में लौटे हैं, साथ में एना सवाई, कीर्सी क्लेमन्स, रेन वाटाबे और मारी यामामोटो। लॉरेंस ट्रिलिंग द्वारा निर्देशित सीरीज में नई टाइटन थ्रेट्स, मॉन्स्टर बैटल्स और मोनार्क के राज खुलते हैं। इसका एपिसोड्स वीकली रिलीज होगा, जो इस शुक्रवार से शुरू होगा। इसे Apple TV+ पर देख सकते हैं। साइ-फाई, काइजू और गॉडजिला-कॉन्ग फैंस के लिए एपिक चॉइस।



