बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी रणवीर सिंह की फिल्म!, ‘धुरंधर 2’ को मिल सकती है 100 करोड़ की ओपनिंग

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और अब उसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’  को लेकर  भी उत्साह चरम पर है। ट्रेड एक्सपर्ट्स और बॉक्स ऑफिस एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन रिकॉर्ड ओपनिंग दे सकती है।

इसे भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ पर BMC की बड़ी कार्रवाई, आदित्य धर का स्टूडियो बैन, नहीं कर सकेंगे शूटिंग के लिए अप्लाई

100 करोड़ की हो सकती है ओपनिंग

धुरंधर 2

कुछ रिपोर्ट्स में तो दावा किया जा रहा है कि, यह बॉलीवुड की पहली फिल्म बन सकती है जिसकी ओपनिंग 100 करोड़ ग्रॉस तक पहुंचे। हालांकि, 19 मार्च 2026 को यश की ‘टॉक्सिक’ के साथ क्लैश से ऑडियंस बंटने की आशंका है, जिससे आंकड़े प्रभावित हो सकते हैं। ट्रेड एनालिसिस के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ की हिंदी वर्जन को पहले दिन 67-77 करोड़ नेट की ओपनिंग मिल सकती है। पिंकविला की रिपोर्ट में कहा गया है कि, अगर सोलो रिलीज होती तो यह 80 करोड़ नेट तक आसानी से पहुंच सकती थी, लेकिन क्लैश की वजह से यह मुश्किल लग रहा है।

‘धुरंधर’ ने रचा दिया था इतिहास

कुछ एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि मल्टी-लैंग्वेज रिलीज और पहले पार्ट की सक्सेस से यह 100 करोड़ ग्रॉस ओपनिंग का रिकॉर्ड बना सकती है। आपको बता दें कि पहले पार्ट यानी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। फिल्म ने सिर्फ इंडिया में 894.96 करोड़ नेट लगभग 1056 करोड़ ग्रॉस और वर्ल्डवाइड 1349 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह हिंदी की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हुई, जो 75 दिनों तक थिएटर्स में चली। OTT पर आने के बाद भी लोग थिएटर्स में देखने पहुंचे, जिससे माहौल बना रहा। सीक्वल को इसी क्रेज का फायदा मिल रहा है। पहले पार्ट के फैंस तो जरूर आएंगे और नए दर्शक भी उत्सुक हैं।

 कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

धुरंधर 2

पहला पार्ट की फिल्म यानी ‘धुरंधर’ सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ को जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज करने का फैसला किया है। यह साउथ ऑडियंस को टारगेट करने की रणनीति है, जहां एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्मों को भारी पसंद किया जाता है। इससे स्क्रीन काउंट और फुटफॉल बढ़ेंगे, जो ओपनिंग को बूस्ट देगा।

मेकर्स में मार्केटिंग ओर दिया जोर

मेकर्स ने पहले पार्ट की सक्सेस को भुनाने के लिए मार्केटिंग पर जोर दिया है। बीते 3 फरवरी को रिलीज हुआ टीजर अब तक करोड़ों व्यूज प्राप्त कर चुका है। टीजर में रणवीर सिंह के हाई-ऑक्टेन लुक और ये नया हिंदुस्तान है…” डायलॉग ने फैंस को दीवाना बना दिया है। पोस्टर्स और प्रमोशनल कैंपेन भी जमकर चल रहे हैं, जिससे फर्स्ट डे हाइप बढ़ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

मास ऑडियंस और सिंगल स्क्रीन सर्किट्स में ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बड़ी एक्शन फिल्में ऐसे सर्किट्स में पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ती हैं। रणवीर सिंह का स्टारडम, एक्शन पैक्ड ट्रेलर और पहले पार्ट की लोकप्रियता से यह फिल्म मास एंटरटेनर साबित हो रही है।

टॉक्सिक’ क्लैश से टेंशन

19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-अल-फित्र के साथ रिलीज हो रही है, लेकिन इसी दिन यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्में पैन-इंडिया हैं, और दोनों को 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाने की उम्मीद है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि, क्लैश से ऑडियंस बंटेगी, स्क्रीन शेयर कम होंगे और दोनों फिल्मों का फुल पोटेंशियल प्रभावित होगा। अगर सोलो रिलीज होती तो ‘धुरंधर 2’ 100 करोड़ ओपनिंग आसानी से छू सकती थी। फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने क्लैश को ‘अनफॉर्चुनेट’ बताया है। उनका कहना है कि दोनों फिल्में अच्छी चलेंगी, लेकिन अपनी पूरी क्षमता दोनों नहीं दिखा पाएंगी। इंडस्ट्री का अनुमान है कि दोनों फिल्में मिलकर 10 करोड़ फुटफॉल ला सकती हैं, जो भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा मोमेंट बन सकता है।

करण और शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ़

करण जौहर ने कहानी और एक्टिंग की सराहना की। राम गोपाल वर्मा ने दावा किया कि ‘धुरंधर 2’ मसाला युग के अंत की शुरुआत हो सकती है। शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म देखकर कहा कि रणवीर सिंह के अलावा हमजा अली का किरदार कोई नहीं निभा सकता। फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। बजट 250-475 करोड़ (दोनों पार्ट्स मिलाकर) बताया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ के बीच चुपचाप पैसे कमा रही है ये मराठी फिल्म, रिपब्लिक डे पर हुई इतनी कमाई

Related Articles

Back to top button