
हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान और भारत के जाने माने प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के बीच हुई खास मुलाकात अब एक यादगार संगीतमय सहयोग में बदल गई है। अरिजीत सिंह के हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के ऐलान के बाद उनका पहला फिल्मी गाना ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है।
इसे भी पढ़ें-पठान का 5वें दिन धमाका, सोमवार 300 करोड़, हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर
आमिर खान की फिल्म का टाइटल ट्रैक
रिलीज के महज 5 घंटे के भीतर यह गाना यूट्यूब पर 8 लाख 69 हजार से अधिक व्यूज पा चुका है। इस गाने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह गाना आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक है। फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी लीड रोल में हैं।
साई पल्लवी की यह हिंदी डेब्यू फिल्म मानी जा रही है। गाने को संगीतकार राम संपत ने कंपोज किया है, जबकि बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। अरिजीत सिंह की भावुक और दिल को छू लेने वाली आवाज में सजा यह गाना एक सदाबहार रोमांटिक एंथम की तरह लग रहा है।
प्लेबैक सिंगिंग से लिया है संन्यास
गौरतलब है कि, कुछ समय पहले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की बात कही थी, जिससे उनके लाखों फैंस और बॉलीवुड में हलचल मच गई थी। इसी बीच आमिर खान ने अरिजीत सिंह से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और उनके होमटाउन मुर्शिदाबाद (जीयागंज) पहुंच गए। आमिर खान ने वहां चार दिन बिताए, अरिजीत सिंह और उनके परिवार के साथ समय गुजारा। इस दौरान उन्होंने अरिजीत से फिल्म ‘एक दिन’ के लिए गाना गाने का अनुरोध किया।
एक स्पेशल बीटीएस वीडियो में आमिर खान अरिजीत से मजाकिया अंदाज में पूछते नजर आते हैं, आप कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हैं? कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं? या हिंदी फिल्मों के लिए गाना नहीं चाहते? ऐसे मत कर यार। हम लोगों का क्या होगा? यह डायलॉग फैंस के दिल को छू गया है।
आमिर खान ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में आमिर खान अरिजीत के साथ पारंपरिक भोजन करते, स्कूटी पर घूमते और चेस खेलते नजर आए। यह मुलाकात सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि बेहद पर्सनल और इमोशनल भी लग रही है। आमिर खान ने इस मुलाकात के बाद एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अरिजीत को धन्यवाद दिया और फिल्म के लिए उनकी आवाज की सराहना की। इससे संन्यास की अफवाहों पर विराम लगा और फैंस को राहत मिली कि अरिजीत ने पहले से कमिटेड प्रोजेक्ट पूरा किया है। हालांकि, संन्यास के फैसले पर अभी स्पष्टता नहीं आई है, लेकिन यह गाना उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है।
‘एक दिन’ टाइटल ट्रैक का म्यूजिक वीडियो आमिर खान और टीम के मुर्शिदाबाद दौरे के पीछे के पलों को दिखाता है। इसमें फिल्म के लीड एक्टर्स जुनैद खान और साई पल्लवी के कुछ सीन भी हैं, लेकिन मुख्य फोकस आमिर-अरिजीत की दोस्ताना बॉन्डिंग पर है। गाने के बोल सरल, भावुक और रोमांटिक हैं, जो फिल्म की कहानी से जुड़े लगते हैं। रिलीज के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अरिजीत की आवाज की तारीफ की।
इसे भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता मनोज कुमार, बेटे कुणाल ने मुखाग्नि दी,बॉलीवुड ने नम आंखों से दी विदाई
सोशल मीडिया पर आई कमेन्ट की बाढ़
कमेंट्स में हजारों लोग लिख रहे हैं कि ‘अरिजीत की आवाज में जादू है’, ‘यह गाना सदाबहार बनेगा’ और ‘आमिर-अरिजीत का कॉम्बिनेशन कमाल का है’। 5 घंटे में 8 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों कमेंट्स इस बात का सबूत हैं कि गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ये गाना यूट्यूब पर Zee Music Company चैनल पर उपलब्ध है, जहां व्यूज की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

फिल्म ‘एक दिन’ के बारे में बात करें तो ये एक रोमांटिक ड्रामा है, जो 2016 की थाई फिल्म ‘वन डे’ की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि लेखन स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने किया है। निर्माताओं में आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित शामिल हैं।
लंबे समय बाद साथ आए आमिर और मंसूर
यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान की लंबे समय बाद एक साथ वापसी है। दोनों ने मिलकर ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी क्लासिक फिल्में दी हैं। अब रोमांस जॉनर में उनकी यह जोड़ी फैंस के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।
View this post on Instagram
फिल्म की शूटिंग जापान के सप्पोरो में स्नो फेस्टिवल के दौरान और मुंबई में हुई है। सिनेमैटोग्राफी मनोज लोबो ने की है और एडिटिंग बल्लू सलूजा ने की है। फिल्म 1 मई दुनिया भर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी। यह रिलीज डेट मई के पहले सप्ताह में अन्य बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश कर सकती है, लेकिन आमिर खान प्रोडक्शंस की विश्वसनीयता और जुनैद-साई पल्लवी की जोड़ी से इसे जबरदस्त उम्मीदें हैं।
इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
फैंस इस गाने को ‘अरिजीत का मास्टरपीस’ बता रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि संन्यास के बाद भी अरिजीत की आवाज में वही जादू है। आमिर खान की पर्सनल अप्रोच और अरिजीत के घर पहुंचने की बात ने भी सबको इमोशनल कर दिया। इंडस्ट्री में यह सहयोग एक बड़ा पॉजिटिव डेवलपमेंट माना जा रहा है, खासकर जब अरिजीत जैसे सिंगर की कमी महसूस हो रही थी। यह गाना न सिर्फ फिल्म का प्रमोशन कर रहा है, बल्कि आमिर खान और अरिजीत सिंह के बीच की दोस्ती और सम्मान को भी उजागर कर रहा है। फैंस को अब एक मई का इंतजार है, जब ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी।फिलहाल टाइटल ट्रैक लोगों को खूब पसंद या रहा है।
इसे भी पढ़ें-ममता के खिलाफ बीजेपी का नया दांव, पार्टी में हुई बॉलीवुड के डिस्को डांसर की एंट्री



