‘धुरंधर 2’ पर BMC की बड़ी कार्रवाई, आदित्य धर का स्टूडियो बैन, नहीं कर सकेंगे शूटिंग के लिए अप्लाई

थियेटर्स में धमाल मचा चुकी फिल्म ‘धुरंधर’ की सीक्वल धुरंधर 2: द रिवेंज की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है। ये फिल्म अगले महीने यानी मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है, लेकिन अब खबर है कि फिल्म के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने शूटिंग के दौरान बार-बार सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने और सिविक गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें-‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ के बीच चुपचाप पैसे कमा रही है ये मराठी फिल्म, रिपब्लिक डे पर हुई इतनी कमाई

प्रोडक्शन टीम पर पड़ेगा प्रभाव

आदित्य धर का स्टूडियो

जी हां बीएमसी ने निर्देशक आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज को मुंबई में भविष्य में शूटिंग परमिशन के लिए अप्लाई करने से स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है। बीएमसी की ये कार्रवाई फिल्म की रिलीज से महज एक महीने पहले हुई है, जिससे प्रोडक्शन टीम बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

बता दें कि, फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रणवीर सिंह की अगली बड़ी स्पाई एक्शन थ्रिलर है, ये पिछले साल यानी 2025 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की सीक्वल है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में चल रही थी, जहां हाई-सिक्योरिटी जोन होने के चलते कुछ सख्त नियम लागू होते हैं। BMC के A वार्ड अधिकारियों ने इन उल्लंघनों को बार-बार और जानबूझकर बताया है। BMC का कहना है कि, शूटिंग के दौरान नियमों का बार-बार उल्लंघन किया गया।

सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त

जैसे कि, बिना पर्याप्त परमिशन के दो जेनरेटर वैन का इस्तेमाल, बिल्डिंग की टेरेस पर फिल्मिंग, देर रात मशालें (लिट टॉर्चेस) और ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल करना, जो फायर-सेफ्टी नियमों का सीधा उल्लंघन माना जाता है। इसके अलावा, एक बार सेट पर खाना पकाने के लिए सिलेंडर गैस  का भी इस्तेमाल किया गया, जिसकी परमिशन नहीं ली गई थी। अधिकारियों को सूचित किए बिना शूटिंग लोकेशन बदल दी गई। इन घटनाओं के बाद BMC ने ₹25,000 का सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर लिया है और अतिरिक्त ₹1 लाख का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव दिया है।

इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 46वें दिन भी बरकरार जलवा, 7वें हफ्ते में नई रिलीज फिल्मों को छोड़ा पीछे

मुंबई में नहीं कर सकेंगे शूटिंग 

रिपोर्ट के अनुसार, BMC के A वार्ड ऑफिस ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (जोन-1) को पत्र लिखकर B62 स्टूडियोज, साथ ही दो अन्य एप्लिकेंट्स- कोमल पोखरियाल और नासिर खान को महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सिंगल-विंडो फिल्मिंग पोर्टल पर परमानेंट ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद ये तीनों स्टूडियों अब मुंबई में शूटिंग परमिशन के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप

BMC अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, यह कार्रवाई सुरक्षा नियमों की अनदेखी को देखते हुए आवश्यक थी। इससे पहले भी फिल्म के सेट पर विवाद हुआ था। 1 फरवरी 2026 को मुंबई पुलिस ने लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

उन पर आरोप था कि, हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में बिना जरूरी परमिशन के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। बताया जाता है कि, यह इलाका संवेदनशील है और ड्रोन के इस्तेमाल के लिए विशेष अनुमति लेनी होती है। पुलिस के मुताबिक, शूटिंग के दौरान ड्रोन का उपयोग किया गया, लेकिन कोई ऑफिशियल क्लियरेंस नहीं लिया गया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत कार्रवाई की गई।

कई सवाल खड़े कर रही कार्रवाई

इस तरह की घटनाएं फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग परमिशन और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े करने वाली हैं। BMC का यह कदम बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउसेस के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर जब बड़े बजट की फिल्में मुंबई की सड़कों पर शूट होती हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होनी है, लेकिन इस विवाद से फिल्म की प्रमोशन और प्रोडक्शन टीम की प्लानिंग पर असर पड़ सकता है। बीएमसी की इस कार्रवाई को लेकर B62 स्टूडियोज या आदित्य धर की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब ये देखने वाला होगा कि मेकर्स इस पर क्या सफाई पेश करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें- फिल्म धुरंधर ने बॉक्स आफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Related Articles

Back to top button