
नई दिल्ली/हैदराबाद। एसएस राजामौली की अगली मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘वाराणसी’ अब तक की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार हो चुकी है। जब से मेकर्स ने इसका ऐलान किया है, तब से फिल्म के शौकीनों का उत्साह चरम पर है। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। ग्रैंड टीजर रिलीज होने के बाद फ़ैस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब महेश बाबू और राजामौली ने फिल्म के सबसे बड़े राज खोल दिए हैं। ‘वाराणसी’ भारतीय महाकाव्य रामायण के एक महत्वपूर्ण अध्याय से प्रेरित है और महेश बाबू का किरदार ‘रुद्र’ फिल्म के एक हिस्से में भगवान राम का रूप धारण करेगा।

7 अप्रैल 2027 को होगी रिलीज
यह खुलासा न केवल दर्शकों की धड़कनें बढ़ा रहा है, बल्कि फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जा रहा है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को IMAX फॉर्मेट में बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है। राजामौली ने स्पष्ट किया कि ‘वाराणसी’ एक स्टैंडअलोन फिल्म है, इसका कोई सीक्वल नहीं बनेगा। फिल्म का बजट कथित तौर पर 1000 से 1300 करोड़ रुपये के बीच है, जो इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के बारे में बट करते हुए साउथ एक्टर महेश बाबू ने कहा, फिल्म में ‘मैं भगवान राम का किरदार निभा रहा हूं’।

इसके साथ ही उन्होंने अपने किरदार ‘रुद्र’ पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “मैं भगवान राम का किरदार निभा रहा हूं। इसके लिए खास पोस्चर की जरूरत थी। उन्होंने कहा, आप मॉडर्न किरदारों की तरह खड़े नहीं हो सकते। उस खास हिस्से के लिए अलग ट्रेनिंग हुई है। राजामौली सर ने मुझे कुछ यूरोपियन मूर्तियां दीं, जिन्हें मैंने अपने स्टडी रूम में लगाया। यह मेरे स्मार्टफोन में भी हर जगह साथ रहता था, ताकि जब भी मौका मिले, मैं उन पोस्चर में आने-जाने की प्रैक्टिस कर सकूं। बातचीत में महेश बाबू ने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया।
लेनी पड़ी प्राचीन मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग
उन्होंने बताया, “जर्मनी में फैमिली हॉलिडे के दौरान मैं अनजाने में ही एक पोस्चर में आ जाता था। कुछ विदेशियों ने मुझे देखा और सोचा कि क्या यह आदमी ठीक है? (हंसते हुए) तभी मैंने यह नोटिस किया। मुझे तब इसका एहसास नहीं हुआ था, लेकिन अब शूटिंग के दौरान जब राजामौली सर कहते हैं ‘महेश, सीधे खड़े हो जाओ’, तो यह बहुत आसान हो जाता है।”
— Varanasi (@VaranasiMovie) February 3, 2026
एक इंटरव्यू में महेश बाबू ने बताया, उन्होंने केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली। इसका उद्देश्य भगवान राम की तरह तेज और शक्तिशाली दौड़ना था। महेश बाबू ने कहा, “कलारी की ट्रेनिंग इसलिए ली गई ताकि भगवान राम की तरह दौड़ सकूं। फिल्म के फाइनल कट में सिर्फ दो शॉट्स शामिल होंगे, लेकिन इसके लिए छह महीने की ट्रेनिंग हुई। जब मैंने शॉट देखा, तो बहुत खुश हुआ। मेरे चलने का तरीका, खड़े होने का तरीका – सब कुछ बदल गया।”
राम और दशरथ के रिश्ते पर आधारित है फिल्म
एसएस राजामौली ने भी एक बातचीत में बताया फिल्म की प्रेरणा उन्हें कहा से मिली। उन्होंने कहा, “मेरी सभी फिल्में रामायण की कहानियों से प्रेरित हैं। इस फिल्म में मुझे रामायण से ही एक असली घटना लेने और उसे इस तरह से पेश करने का मौका मिला है।” राजामौली ने RRR का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें भी राम चरण का किरदार आखिरी में राम जैसा दिखता है।
राजामौली ने फिल्म का मुख्य भाव बताया, “एक कहानीकार के तौर पर मेरा काम यह है कि, आपको कुछ भी अजीब न लगे। फिल्म को इस तरह बनाना है कि यह आपके दिमाग पर बोझ न डाले। हो सकता है कि आप राम की पूरी कहानी न समझ पाएं, लेकिन इसकी जरूरत भी नहीं है। अगर आप किरदारों की भावनाओं को समझते हैं, तो आप समझ जाएंगे कि क्या हो रहा है। इस फिल्म में सबसे जरूरी रिश्ता ‘एक पिता और बेटे’ का है, जो भगवान राम और दशरथ पर आधारित है।”
S.S. Rajamouli explains why his new film ‘VARANASI’ is being filmed for IMAX screens
“The format is to encompass the scale. For example; the Antarctica portion, the Ramayana portion, you have seen how they’re tall and vertical. To encompass them is why we need the bigger format” pic.twitter.com/ZgBX4Vnzgv
— DiscussingFilm (@DiscussingFilm) February 3, 2026
राजामौली ने बताया कि, फिल्म में एक बड़ा युद्ध वाला सीन है, जिसे IMAX फॉर्मेट में शूट किया गया है। यह सीन ओवर-द-टॉप और ग्रैंड होगा, जो दर्शकों को अद्भुत विजुअल एक्सपीरियंस देगा। महेश बाबू ने राजामौली के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा, “राजामौली सर के साथ काम करने से मैं ‘बिगड़’ गया हूं। एक्शन को वे इतना आसान बना देते हैं कि सेट पर बिना चोट के और बिना गलतियों के सीक्वेंस पूरे हो जाते हैं। इस प्रोजेक्ट से निकलकर अगले प्रोजेक्ट पर जाना मुश्किल लगेगा।
महेश बाबू: रुद्र (एक हिस्से में भगवान राम)
प्रियंका चोपड़ा: मंदाकिनी (रहस्यमयी चोर)
पृथ्वीराज सुकुमारन: कुंभा (मेन विलेन)
टीजर में प्रियंका चोपड़ा के एक्शन अवतार ने सबको चौंका दिया है। फिल्म में पिता-पुत्र के रिश्ते को भावुक और एपिक तरीके से दिखाया जाएगा, जो रामायण के दशरथ-राम के रिश्ते से प्रेरित है। राजामौली की पिछली फिल्मों की सफलता
राजामौली की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं:
2015: बाहुबली – द बिगिनिंग – भारत में नेट 1030.42 करोड़, वर्ल्डवाइड ग्रॉस 650 करोड़
2017: बाहुबली 2 – द कंक्लूजन – भारत में नेट 421 करोड़, वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1788.06 करोड़
2022: RRR – भारत में नेट 782.20 करोड़, वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1230 करोड़
‘वाराणसी’ इन सफलताओं को पार करने की पूरी क्षमता रखती है। 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली यह फिल्म न केवल महेश बाबू के करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, बल्कि भारतीय सिनेमा में रामायण को नए अंदाज में पेश करने का एक अनोखा प्रयास भी है। दर्शक अब इंतजार कर रहे हैं कि राजामौली इस एपिक को कैसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेंगे।
इसे भी पढ़ें-4000 करोड़ कमाएगी महेश बाबू की 1000 करोड़ी फिल्म, राजामौली की पिक्चर पर प्रोड्यूसर का बड़ा दावा



