क्राइम थ्रिलर फिल्म कैनेडी’ का इंतजार खत्म… सिनेमाघरों के बजाय अब सीधे OTT पर रिलीज होगी राहुल भट्ट और सनी लियोन की फिल्म

मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि 'कैनेडी' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 20 फरवरी 2026 को ZEE5 पर किया जाएगा।

नयी दिल्ली। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बहुचर्चित नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कैनेडी’ (Kennedy) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी धाक जमाने के बाद, अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बजाय सीधे ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि ‘कैनेडी’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 20 फरवरी 2026 को ZEE5 पर किया जाएगा। फिल्म का एक डार्क और दिलचस्प पोस्टर शेयर करते हुए जी5 ने लिखा, “ज्यादा अंधेरी, ज्यादा घातक और पूरी तरह से कश्यप शैली की फिल्म… कैनेडी की विश्व-प्रसिद्ध कहानी आखिरकार जी5 पर घर आ रही है।

यह फिल्म उदय शेट्टी नाम के एक पूर्व पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिसे दुनिया मृत मान चुकी है। हालांकि, हकीकत में वह जिंदा है और अपराध की काली दुनिया में ‘कैनेडी’ नाम से एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में काम कर रहा है। फिल्म की कहानी तब नया मोड़ लेती है जब उदय उन लोगों को खत्म करने का फैसला करता है जिन्होंने उसका करियर और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी थी। अनुराग कश्यप की अन्य फिल्मों की तरह ही यह फिल्म भी अपनी कच्ची, यथार्थवादी और बेहद हिंसक कहानी के लिए चर्चा में है।

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो राहुल भट्ट मुख्य भूमिका (उदय शेट्टी/कैनेडी) में नजर आएंगे, वहीं सनी लियोन ‘चार्ली’ नाम का एक अहम किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा फिल्म में मोहित टकलकर, अभिलाष थपलियाल और श्रीकांत यादव जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण ‘गुड बैड फिल्म्स’ और ‘जी स्टूडियोज’ के बैनर तले रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया है। अगर आप डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button