कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष  वी पी मिश्र के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक से उनके आवास पर मिलकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं जिसमें स्थानांतरण नीति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में  वी पी मिश्रा ,शशि कुमार मिश्र महासचिव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश पांडे ,सुरेश कुमार रावत अतुल मिश्रा  महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शामिल थे।

मिश्र ने उपमुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि परिषद के जनपद अध्यक्ष/ मंत्री एवं संबंधित संगठनों के अध्यक्ष /मंत्री के स्थानांतरण न किए जाएं क्योंकि कर्मचारी संगठनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा संगठनों की मांगों पर बैठक करके उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय कराएं।  पाठक ने मोर्चा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि संगठनों के पदाधिकारियों के स्थानांतरण न करने के लिए उन्होंने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को निर्देशित किया है कि मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ तत्काल बैठक करके कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक-दो दिन में मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ स्वयं बैठक करके सभी समस्याओं का सकारात्मक निर्णय करके आपसी सद्भाव बनाए रखेंगे।

उपमुख्यमंत्री  पाठक जी द्वारा हुई वार्ता से संतुष्ट होकर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button