लखनऊ में 24 घंटे में मिले 4 नए कोरोना मरीज, एडवाइजरी जारी

लखनऊ। लखनऊ में एक बार फिर कोरोना वायरस की वापसी ने स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में शहर में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संक्रमित मरीजों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनकी उम्र 28 से 55 वर्ष के बीच है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने ऐहतियात के तौर पर लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने और नियमित रूप से हाथ धोने की सलाह दी है।साथ ही जिन लोगों को सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण हैं, उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने को कहा गया है।

लखनऊ के सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए टेस्टिंग और निगरानी तेज कर दी गई है। नगर निगम की टीमों को सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन कार्यों के लिए सक्रिय किया गया है।

चिकित्सकों का कहना है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है। कोरोना वायरस के नए मामले भले ही कम संख्या में सामने आ रहे हों, लेकिन यह संक्रमण की शुरुआत हो सकती है।

Related Articles

Back to top button