आगरा और मथुरा के इन मंदिरों में छोटे कपड़े पहनकर जाने पर नहीं मिलेगी एंट्री

मथुरा-आगरा के कई मंदिरो में अब से छोटे कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गाय है। इसक साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में भारतीय परंपरा ते मुताबिक ही कपड़े पहनने के लिए निर्देश दिए गए है। बता दें कि आगरा के कैलाश महादेव मंदिर समेत कई मंदिरों में छोटे कपड़ो में मंदिर आन पर पाबंदी लगाई गई है। आगरा की तरह ही मथुरा का राधाबल्लभ समेत कई मंदिरों में भी इसी तरह का निर्देश दिया गया है।

आपको बता दें कि आगरा के कैलाश महादेव के महंत पंकज गिरि ने बताया कि हमें परंपरागत मंदिरों में हिंदू संस्कृति के मुताबिक ही कपड़े पहनकर आना चाहिए। ताकि किसी की धार्मिक मान्यताएं आहत न हो। इसी को देखते हुए मंदिर में छोटे कपड़े पर रोक लगाई गई है। वहीं मथुरा के मनकामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी ने भी उनकी बातों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रवेश के लिए भारतीय परिधान को ही आदर्श माना गया है, इसलिए श्रद्धालुओं के लिए ये जरूरी है कि वो भारतीय परिधान पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें।

यह भी पढ़ें: ओडिशा रेल हादसे से दुखी गौतम अडाणी ने बढ़ाए मदद के हाथ, मृतकों के बच्चों को लेकर किया बड़ा ऐलान

दक्षिण के कई मंदिरों में पहले से ही बैन

बता दें कि मथुरा में पहले से ही राधा दामोदर मंदिर में भी छोटे कपड़े पहनने पर मंदिरों में प्रवेश पर रोक लगाई जा चुकी है। बांके बिहारी मंदिर प्रबंदन ने भी इसका समर्तन किया है मंदिर प्रशासन का कहना है कि अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं, ये सनातन संस्कृति और परंपरा के किलाफ है। इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए। दक्षिण भारत के कई मंदिरों में तो पहले से ही ड्रेस कोड को लागू किया गया है। वहीं उत्तराखंड में भी अब हर की पैड़ी पर जूते-चप्पल पहनकर जाने पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से प्लान भी तैयार किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button