
महादेवा ऑडिटोरियम में गूंजे वैदिक मंत्र
केपी तिवारी के योग शिविर में उमड़ी भारी भीड़
भौतिकता के दौर में योग ही है मानसिक शांति का रास्ता: राजीव मिश्रा
रामनगर। बारांबकी जिले महादेवा के ऑडिटोरियम में समाजसेवी केपी तिवारी की तरफ से योग शिविर का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया गया। इस योग शिविर में योग साधकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी सहभागिता निभाई और योगाभ्यास व आध्यात्मिक चिंतन किया।
इसे भी पढ़ें- सीएम धामी ने ‘रन फॉर योगा’ में लिया हिस्सा, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार
वैश्विक पहचान बन चुका है योग

योग शिविर में पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि ये शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है।
उन्होंने कहा कि, योग भारत की एक प्राचीन परम्परा है, जो आज भी पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखा रही है।

इसके साथ ही ये देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक पहचान भी बन चुकी है।
सामूहिक योगाभ्यास हुआ
शिविर में मौजूद अवध क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि, आज के दौर में जब प्रतिस्पर्धा और भौतिकता की वजह से मानसिक तनाव बढ़ा है। ऐसे में योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ हो रहा है, बल्कि मानसिक शांति भी मिल रही है।
योगी जीवन जीने की एक समग्र एवं वैज्ञानिक पद्धति है। योग व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान योगाचार्य रवि, अखिलेश पांडेय व गजानन शुक्ला ने शिविर में मौजूद सभी लोगों को योगाभ्यास कराया।
इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता शेखर पांडेय,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, एसडीएम आनंद तिवारी,रामबाबू द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा, बालमुकुंद गुप्ता, प्रिंसिपल कमलेश सिंह, पूर्व चेयरमैन बद्री प्रसाद त्रिपाठी, शिव प्रकाश अवस्थी,भुल्लन अवस्थी, रवि कांत पांडेय मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प



