उत्तर प्रदेश का मौसम : प्रदेश के कई क्षेत्रों में हो सकती है तेज वर्षा, जानिए कब तक बना रहेगा ऐसा मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम अभी अलग-अलग कई क्षेत्रों में अलग-अलग तरह का व्यवहार कर रहा है। कहीं पर उमस से लोग परेशान हैं या कहीं भारी वर्षा में पहले से गिरावट आ गई है।

मौसम ले लगातार हो रहे बदलाव के बीच निम्न दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिख सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है, कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के क्षेत्रों जैसे की प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में आज शुक्रवार की सुबह तक भारी वर्षा भी हो सकती है। वहीँ बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, के आसपास भी भारी वर्षा के अनुमान हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ा है, इसका असर दिख रहा है।

यह भी पढ़े : CMS छात्र की मौत : पोस्टमार्टम से भी साफ नहीं हो पायी छात्र के मौत की वजह, डॉक्टरों ने जताई ये आशंका…

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button