गोविंदा को टक्कर नहीं दे पाए वरुण धवन, फिर भी मिले 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज

बॉलीवुड के एक्टर वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर मूवी ‘कुली नं 1’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो चुकी है। वरुण की यह फिल्म साल 2019 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म का रीमेक है। गोविंदा की ये फिल्म अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। ऐसे में वरुण धवन की फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं।

हालांकि वह बात अलग है कि ‘कुली नंवर वन’ क्रिटिक्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है, उन्हें लगता है फिल्म में वरुण गोविंदा के मुकाबले कुछ कमतर ही रह गए। लेकिन फैंस इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। कुली नंबर वन ने रिलीज होने के 24 घंटों बाद ही रिकॉर्ड्स कायम करने शुरू कर दिए हैं। वरुण धवन और सारा अली खान की इस फिल्म ने 24 घंटों में सबसे ज्यादा व्यूज पाकर एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है। ट्रैड एक्सपर्ट सुमित कंडेल ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में ये दावा किया है कि वरुण और सारा की यह फिल्म 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखी गई है।

सुमित कंडेल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कुली नंवर वन’ को प्रीमियर के दिन सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं। ‘कुली नंवर वन’ पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसने डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी जबरदस्त व्यूज हासिल किए हैं। अमेजॉन प्राइम रविवार के दिन अपना डाटा शेयर करेगा। जिसके बाद ही असली आंकड़े का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने ‘धमाका’ कर बनाया रिकॉर्ड, महज 10 दिनों में ख़त्म कर दी शूटिंग

‘कुली नंवर वन’ ने ये रिकॉर्ड उस समय कायम किया है जब फैंस वरुण धवन की तुलना गोविंदा से कर रहे हैं। यही वजह है जो सोशल मीडिया पर वरुण धवन की जमकर खिल्ली उड़ रही है। इस बात का सबूत ‘कुली नंवर वन’ के मीम्स हैं जो कि इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस का मानना है कि वरुण धवन कभी भी गोविंदा को टक्कर नहीं दे सकते। डेविड धवन ने 25 साल पुरानी कहानी को नई कास्ट के साथ पेश किया है।

Related Articles

Back to top button