उत्तराखंड विस मानसून सत्र 2023: विधानसभा सत्र में आज अनुपूरक बजट होगा पेश, सत्र आज ही हो सकता है संपन्न

उत्तराखंड में विधानसभा सत्र का आज 6 सितम्बर यानी की बुधवार को दूसरा दिन है, लेकिन सत्र के आज ही संपन्न होने की चर्चा चल रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही इसी दिन पारित कर सकती है। कल यानी की 7 सितंबर बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश है। मंत्री, विधायक भी कृष्ण जन्माष्टमी में अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रदेश सरकार ने 8 सितंबर यानी की शुक्रवार तक विधानसभा सत्र घोषित किया है। सत्र का पहला दिन दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक संवेदना में चला गया। आज 6 सितंबर को सदन में अनुपूरक बजट के साथ ही अध्यादेशों और अन्य विधेयकों को पेश किया जाएगा। विधानसभा के गलियारों में बुधवार को सत्र संपन्न होने की चर्चाएं चल रही हैं।

जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए माना जा रहा है बजट पारित करने के लिए सत्र देर रात तक चल सकता है। आपको बता दे इस कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र को 8 सितंबर यानी की शुक्रवार तक चलाने का एजेंडा तैयार किया गया है। उधर, विपक्ष सत्र की अवधि को आगे बढ़ाने की मांग कर रहा है।

Related Articles

Back to top button