उत्तराखंड : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से काली नदी में गिरे पिता-पुत्र, तलाश जारी

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के झूलाघाट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता-पुत्र दोनों काली नदी में गिरकर बह गए। उफनाई नदी में पिता-पुत्र दोनों का कोई भी सुराग अबतक नहीं लगा है। इस घटना के कारण परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और लापता पिता पुत्र की खोज जारी है।

आज 25 अगस्त यानी की शुक्रवार को झूलाघाट निवासी संतोष चंद अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ श्मशान घाट के ऊपर स्थित पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। उसकी पत्नी लीलावती वहीँ कुछ मीटर की दूरी पर घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे और दोनों पिता-पुत्र पत्थर की चपेट में आने से काली नदी में गिर गए। उनकी चीख सुनकर पत्नी लीलावती नदी किनारे तुरंत पहुंची तब तक दोनों काली नदी के तेज बहाव में बह गए थे।

दोनों की तलाश जारी
आपको बता दे, झूलाघाट थाना के पुलिस अर्जुन सिंह राणा ने काली नदी किनारे कानड़ी, बलतड़ी, सप्तड़ी और पंचेश्वर तक ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस लापता पिता-पुत्र दोनों को काली नदी किनारे तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : Health News : आखिर मानसून में क्यों बढ़ जाती है UTI की समस्या ? इन उपायों से बच सकते हैं इस समस्या से

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button